फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Why star campaigners are coming to campaign in Vindhya region of 7 assembly seats

MP Election: क्यों विंध्य में प्रचार के लिए उतर रहे स्टार प्रचारक? 7 सीटों पर मोदी-प्रियंका और मायावती का दांव

Thu, 02 Nov 2023 07:18 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election: विंध्य क्षेत्र की सतना जिले की सात सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी की भी नजर है। 2018 के चुनाव में 5 सीटें पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार संख्या को बढ़ाना चाहती है। जबकि कांग्रेस दो सीटों से बढ़कर ज्यादा सीटें हासिल करने के प्रयास में लगी हुई है...
loader
MP Election: Why star campaigners are coming to campaign in Vindhya region of 7 assembly seats
MP Election - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में भी स्टार प्रचारकों के ताबड़तोड़ दौरे गुरुवार से शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में भाजपा कांग्रेस के अलावा बसपा के भी कई दिग्गज नेता इस क्षेत्र में रैली करते हुए नजर आएंगे। आखिर क्या वजह है कि सभी दल इस क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं?

दरअसल, विंध्य क्षेत्र की सतना जिले की सात सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी की भी नजर है। 2018 के चुनाव में 5 सीटें पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार संख्या को बढ़ाना चाहती है। जबकि कांग्रेस दो सीटों से बढ़कर ज्यादा सीटें हासिल करने के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए तीनों दल ने अपने-अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। 2 नवंबर से स्टार प्रचारकों का तांता सतना में लगेगा। 2 नवंबर को सतना जिले में होने वाले स्टार प्रचारकों में सबसे पहले दौरे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं। वे यहां रैगांव में सभा करने के बाद सतना शहर में रोड शो करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम सतना में करेंगे। वे यहां प्रचार के साथ असंतुष्टों को साधने का काम भी करेंगे। अगले दिन भी वे कुछ विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करेंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन 3 नवंबर को मैहर दौरा प्रस्तावित है। यहां से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी उनके खेमे के माने जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ही इन्हें भाजपा में लेकर आए थे। पिछले चुनाव में भी वे श्रीकांत के प्रचार में मैहर आए थे। एक बार फिर उनके प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी का भी 7 नवंबर को सतना दौरा प्रस्तावित है। उनका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अगर प्रधानमंत्री का आना कैंसिल होता है, तो उनके स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह सतना आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम कमलनाथ 9 नवंबर को सतना आ रहे हैं। कमलनाथ का सतना में कोई कार्यक्रम नहीं है। वे 10.15 बजे सुबह सतना आएंगे। 20 मिनट बाद प्रियंका गांधी सतना आएंगी। दोनों 10.45 बजे रीवा के लिए निकल जाएंगे। बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती 8 नवंबर को सतना-रीवा दौरे पर रहेंगी। वे सतना में बीएसपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने के बाद रीवा जिले के दौरे पर जाएंगे। रीवा में भी जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बागी नेताओं से परेशान है भाजपा-कांग्रेस

सतना जिले में भाजपा और कांग्रेस को उनके आगी नेता ही टेंशन दे रहे हैं। कई नेता निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। इससे कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसी स्थिति में दोनों पार्टियों के नेताओं के माथे पर बल आ गए है। सतना, चित्रकूट, अमरपाटन, नागौद और रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा और बसपा के बीच लड़ाई है। जबकि मैहर में भाजपा कांग्रेस को नारायण त्रिपाठी की पार्टी चुनौती दे रही है। सतना जिले में होने वाले स्टार प्रचारकों के दौरे में सिर्फ चुनाव के लिए खड़े हुए प्रत्याशियों और चुनाव का प्रचार करना ही नहीं है, इसके साथ ही कोशिश होगी कि इस बीच सभी विधानसभा सीटों पर असंतुष्टों को साधने का भी प्रयास किया जाएगा। ताकि प्रत्याशियों के वोट नहीं कटे और जीत पक्की हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed