फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Congress adopted BJP booth management strategy, will Digvijay singh formula give victory

MP Election: कांग्रेस ने अपनाई भाजपा की ये अचूक रणनीति, क्या चुनाव में जीत दिलाएगा दिग्विजय का फॉर्मूला?

Mon, 06 Nov 2023 03:53 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 06 Nov 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी ने पहली बार विधानसभा स्तर पर बूथ, सेक्टर और मंडलम इकाई बनाई है। इसका उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ता मतदाताओं के सीधे संपर्क में रहें। भाजपा की तरह ही पन्ना प्रभारी बनाए गए हैं, ताकि वे अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं पर ध्यान दे सकें...
loader
MP Election: Congress adopted BJP booth management strategy, will Digvijay singh formula give victory
MP Election - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया हैं। प्रदेश में कहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा हो रही है तो कहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा कर रही हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने चुनावी सभाओं और रोड शो के अलावा बूथ प्रबंधन पर फोकस करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बूथ, सेक्टर और मंडलम के विधानसभा वार सम्मेलन कर रहे हैं, तो सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह सहित अन्य नेता अपने-अपने अंचल में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ ने बूथ पर मतदाता संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसमें शिवराज सरकार के विरुद्ध जारी आरोप पत्र को वितरित करने के साथ सरकार बनने पर लागू किए जाने वाले वचन पत्र की जानकारी दी जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने महाजनसंपर्क अभियान की जो कार्य योजना बनाई है, उसमें वरिष्ठ नेताओं की चुनावी सभा, रोड शो तो होंगे पर अधिक ध्यान मतदाताओं से सीधे संपर्क पर भी दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने पहली बार विधानसभा स्तर पर बूथ, सेक्टर और मंडलम इकाई बनाई है। इसका उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ता मतदाताओं के सीधे संपर्क में रहें। भाजपा की तरह ही पन्ना प्रभारी बनाए गए हैं, ताकि वे अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं पर ध्यान दे सकें। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला और ब्लाक इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि बूथ विजय के लक्ष्य पर सर्वाधिक ध्यान दें। दिग्विजय सिंह भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। वे प्रतिदिन चार से पांच विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करके यही बात दोहरा रहे हैं कि मतदान केंद्र पर सर्वाधिक ध्यान रहे। एक-एक मतदाता तक पहुंचकर उन्हें भाजपा सरकार की असफलताएं बताएं।

इस बात पर कांग्रेस का विशेष जोर

चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस इस बात पर विशेष जोर दे रही है कि राज्य में जब कमलनाथ के नेतृत्व में जब सरकार बनेगी तो महिला, युवा, किसान, एससी-एसटी, ओबीसी और कर्मचारियों के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे। पार्टी मतदाताओं को बता रही है कि वचन पत्र में हर वर्ग के लिए प्रावधान रखे गए हैं। इस वचन पत्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। यहीं काम वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी भोपाल-रायसेन, अरुण यादव निमाड़ अंचल, कांतिलाल भूरिया झाबुआ-अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और अजय सिंह सीधी और आसपास के जिलों में कर रहे हैं।

आज इंदौर में प्रियंका की रैली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे धार और फिर इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। धार में प्रियंका की सभा कुक्षी विधानसभा के डही में होगी। इंदौर में रोबोट चौराहे पर सभा करेंगी। धार में कांग्रेस महासचिव सोमवार को 32वें दिन दूसरी बार आ रही हैं। मध्यप्रदेश में 9 दिन में दूसरा, 5 महीने में 6वां दौरा है। प्रियंका की धार में चुनावी सभा से 14 विधानसभा सीटों को असर पड़ेगा। इनमें धार की 7, झाबुआ की 3, बड़वानी और अलीराजपुर जिले की 2-2 सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed