फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Election 2023 Congress Replaces Narottam Mishra From Datia Seat Ex CM Joshi Son Get Ticket

MP: कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा-कपड़ा कांड वाली सीट से बदला प्रत्याशी, BJP से आए पूर्व सीएम जोशी के बेटे को टिकट

Fri, 20 Oct 2023 01:17 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:17 AM IST
सार

नई सूची में कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सीट पर अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट दिया है। भारती पूर्व में भी मिश्रा के सामने चुनाव लड़ चुके है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress Replaces Narottam Mishra From Datia Seat Ex CM Joshi Son Get Ticket
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने इससे पहले 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। अब केवल आमला सीट पर प्रत्याशी की घोषणा रुकी है। पार्टी ने चार विधायकों के टिकट काटे हैं। दूसरी सूची में कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सीट दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट दिया है। भारती पूर्व में भी मिश्रा के सामने चुनाव लड़ चुके है।
विज्ञापन


पिछोर सीट पर भी पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिया है। शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव सीट से शेखर चौधरी की जगह मौजूदा विधायक एनपी प्रजापति को टिकट दिया गया है। कपड़ा फाड़ने के कांड के बाद पिछोर से अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। जबकि भाजपा से आये भवरसिंह शेखावत को बदनावर और पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को खातेगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी और इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी रहे सुनील सराफ को कोतमा से वापस टिकट दिया है। जबकि मुरैना से राकेश मवई का टिकट काटकर कांग्रेस ने दिनेश गुर्जर को टिकट दिया है। भिंड सीट पार्टी ने पुराने ज़मीनी नेता राकेश चतुर्वेदी को मैदान में उतारा है। केंद्रीय नेतृत्व के पहले नकुलनाथ ने जो तीन टिकट घोषित किए थे। पार्टी ने उन तीनों सीट अमरवाड़ा ,परासिया और पांढुर्णा पर उम्मीदवार घोषित किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल उत्तर से आतिफ अकील को टिकट
भोजपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के समर्थक बद्री चौहान को टिकट नहीं देकर ,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के समर्थक राजकुमार पटेल को टिकट दिया है। भोपाल उत्तर से आरिफ अकील के भाई को टिकट नहीं देते हुए उनके बेटे आतिफ अकील को मैदान में उतारा गया है। भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की चली। कमलनाथ समर्थक संजीव सक्सेना को टिकट नहीं मिला। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

गोविंदपुरा से रविंद्र साहू को मिला टिकट
गोविंदपुरा से भी दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को टिकट मिला है। जबकि शुजालपुर से दिग्विजय सिंह समर्थक बंटी बना का टिकट काटकर कमलनाथ समर्थक रामवीर सिकरवार को टिकट दिया गया। धार से कमलनाथ समर्थक कुलदीप बुंदेला का टिकट काट दिया गया है। यहां से दिग्विजय सिंह समर्थक गौतम परिवार को टिकट दिया गया। महू से दल बदल कर आए रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया गया। जबकि जावद सीट से भी हाल ही में दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए समंदर पटेल को उम्मीदवार बनाया गया।

देवतालाब से गिरीश गौतम के खिलाफ पद्मेश गौतम को टिकट 
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार गिरीश गौतम के खिलाफ उनके भतीजे पद्मेश गौतम को देवतालाब से उतारा है। गिरीश गौतम पिछ्ला चुनाव बेहद कम अंतर से जीते थे। पार्टी ने चार विधायकों के टिकट काटे हैं। सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, मुरैना से राकेश मावाई, गोहद से मेवाराम जाटव और सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत का टिकट काटा गया है। जबकि बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को कांग्रेस ने टिकट दिया है।


निवास विधानसभा सीट से चैन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने रवींद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है।  रतलाम शहर विधानसभा सीट से पारस सखलेचा कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed