MP Election 2023: शिवराज सहित 24 मंत्री मैदान में, भाजपा ने इन वजहों से फिर कद्दावर मंत्रियों को दिया टिकट
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि पार्टी ने एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल के 24 मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और रहली से गोपाल भार्गव उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को भी रीवा के देवतालाब से प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा की चौथी सूची में एक भी नाम चौकाने वाला नहीं है। जिन नामों की चर्चा थी उन्हें फिर से टिकट दिया गया है। सोमवार को पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं, ये सभी सीटें भाजपा की जिताउ सीटें मानी जाती हैं। मंत्रियों को फिर से टिकट देने के फैसले के पहले उनकी छवि, जातिगत समीकरण और संगठन का फीडबैक लिया गया था। इसके बाद ही उनका टिकट फाइनल किया गया। 2018 में सरकार के 27 में 13 मंत्री हार गए थे, इसके चलते पार्टी बहुत सीटें नहीं जुटा पाई थी।
इन शर्तों पर मंत्रियों को फिर दिया गया टिकट
सूत्रों का कहना है कि मंत्री की उनकी विधानसभा सीट पर छवि कैसी है। इसके अलावा सरकार में मंत्री रहते कोई गंभीर आरोप तो नहीं लगे। इसके अलावा जनता और क्षेत्र में सक्रियता कैसी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने फिर से मंत्री को टिकट दिया हैं। मंत्रियों को टिकट देने से पहले स्थानीय भाजपा संगठन और आरएसएस से फीडबैक लिया गया था। मंत्रियों के टिकट तय करने से पहले पार्टी ने स्थानीय जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया। ओबिसी बाहुल्य सीटों पर ज्यादा फोकस किया।
मध्यप्रदेश में यह मंत्री फिर लड़ेंगे चुनाव
अटेर सीट से अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर सीट से प्रद्मुम सिंह तोमर, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत रहली से गोपाल भार्गव, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, अनूपपुर- बिसाहू लाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह, परसवाड़ा से राम किशोर कांवरे, हरदा से कमल पटेल, सांची से प्रभुराम चौधरी, नरेला से विश्वास सारंग, हरसूद से विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह, सांवेर से तुलसी सिलावट, उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, जावद से ओम प्रकाश सखलेचा, खरगापुर से राहुल लोधी को फिर उम्मीदवार बनाया गया है।
रीवा सीट से भाजपा ने छठवीं बार राजेंद्र शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है। विंध्य में इनकी स्थिति सबसे मजबूत मानी जाती है। फिलहाल इस सीट में कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो इन्हें टक्कर दे सके। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। इसमें सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्धुमन सिंह तोमर, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और सांची से प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।