हैदराबाद में बोले शिवराज, शरद पवार ने की थी एपीएमसी कानून में संशोधन की वकालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में मौजूद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नाव डूबने के कगार पर है और इसीलिए वह खुद को बचाने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज मैं कृषि कानूनों पर कांग्रेस, द्रमुक, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत अन्य राजनीतिक दलों के पाखंड को उजागर करूंगा।'
उन्होंने कहा कि शरद पवार ने 2011 में मुझे लिखा था, 'एपीएमसी कानून को संशोधित करने की जरूरत है, ताकि किसानों, उपभोक्ताओं और कृषि व्यापार के समग्र हित में विपणन, बुनियादी ढांचे में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करने और वैकल्पिक प्रतिस्पर्धी विपणन माध्यम प्रदान किया जा सके।'
Sharad Pawar Sahab wrote to me in 2011,"There's need to amend APMC Act on lines of model APMC act to encourage private sector investment in marketing, infrastructure & providing alternate competitive marketing channels in overall interest of farmers, consumers & agri trade":MP CM https://t.co/7gjw9wLO8L pic.twitter.com/R9RlW2R0bu
— ANI (@ANI) December 7, 2020