फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP CM fails to attend Sukma martyr's cremation

3 घंटे इतंजार करता रहा शहीद का परिवार, फिर भी नहीं आए सीएम चौहान

Thu, 27 Apr 2017 03:43 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
amarujala.com-Presented by- मोहित Updated Thu, 27 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
MP CM fails to attend Sukma martyr's cremation
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को नक्सलियों के एक ग्रुप ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया था जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे, उनमें से एक रीवा के गंगतीरा निवासी नारायण सोनकर भी थे। शहीद का परिवार और ग्रामीण शहीद के अंतिम संस्कार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


मामला मध्य प्रदेश के रेवा जिला के गंगतीरा गांव का है। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए विरोध कर रहे सोनकर का परिवार और ग्रामीण सीएम के शामिल को विदाई समाहरोह में शामिल करने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन


इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश त्रिपाठी एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्र ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। दरअसल मुख्यमंत्री भोपाल में एक गुरुकुल का उद्धघाटन करने में व्यस्त थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने मांग की कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत घर को मुख्यमार्ग से जोड़ने वाली सड़क बनाई जाए। वहीं गांवों वालों ने विरोध कर शहीद के परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा और सोनकर के दो बेटों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।

जिसके बाद खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल आनन-फानन में वहां पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।


इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक रमाकांत तिवारी, जिलाधिकारी राहुल जैन, आईजी सीआरपीएफ दिनेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सहित जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed