{"_id":"5dbbec898ebc3e012e1f5c17","slug":"mp-chief-minister-kamal-nath-will-join-asian-business-leadership-forum-s-event-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम में शामिल होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम में शामिल होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ
Fri, 01 Nov 2019 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
कमल नाथ
- फोटो : File
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ दुबई में आयोजित होने जा रही बिजनेस लीडरशिप फोरम में शामिल होंगे। बिजनेस फोरम का आयोजन छह नवंबर को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के कैबिनेट सदस्य और टॉलरेन्स मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। देश के लिहाज से यह बात प्रमुख है कि इस कार्यक्रम के केंद्र में भारत को रखा गया है। इस तरह के कार्यक्रमों से दोनों देशों में व्यापारिक संबंध बढ़ने के साथ-साथ परस्पर संबंध भी मजबूत होते हैं। इस लिहाज से यह कार्यक्रम बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बिजनेस लीडर अवार्ड दिया जाएगा और बिजनेस लीडरशिप मैगजीन का विमोचन होगा। फोरम का नेटवर्क संयुक्त अरब अमीरात के अलावा पूरे विश्व में फैला हुआ है। संचयी राजस्व 90 हजार करोड़ डॉलर से अधिक है। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस के मौके पर भी आयोजित किया जा रहा है। एशियन बिजनेस फोरम लीडरशिप अवार्ड एक वैश्विक आयोजन है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दुनिया के शीर्ष उद्योगपति भी शामिल होंगे। इनमें डॉ. मूलयानी इन्द्रावती, डॉ. मायथा सलेम अल शम्सी, राजीव के. लूथरा, डॉ. तौफिक बिन फवजान अल राबिया, एंग मोहम्मद अहमद बिन अब्दुल अजीज अल शीही, गोपीचंद हिंदुजा, शोभना भरतिया और अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन