फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP: JP Nadda does not see teamwork in party leaders, advice to contest elections on the lines of Gujarat

MP BJP: भाजपा अध्यक्ष को पार्टी नेताओं में नहीं दिख रहा टीम वर्क, दी गुजरात की तर्ज पर विस चुनाव लड़ने की सलाह

Mon, 27 Mar 2023 03:21 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
MP BJP: कोर ग्रुप की बैठक में शामिल एक नेता ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से चर्चा में कहा, ढ़ाई घंटे चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारी योजनाओं की डिलीवरी जनता के बीच दिखनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा, ‘अबकी बार 200 पार‘ के नारे को हकीकत में बदलना होगा...
loader
MP BJP: JP Nadda does not see teamwork in party leaders, advice to contest elections on the lines of Gujarat
MP BJP: JP Nadda - फोटो : Agency

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी अब तेजी से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। रविवार को एक दिन के भोपाल प्रवास पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों को देखते हुए सत्ता और संगठन के नेताओं को समन्वय बनाने की हिदायत दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन करने आए नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक की। इसमें उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के कामकाज पर सवाल भी उठाए।

भाजपा सरकार के कामकाज पर तंज भी कसा

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि प्रदेश की नेताओं में टीम वर्क का अभाव नजर आ रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव का नजदीक है। टीम साथ काम करेगी, तो ज्यादा बेहतर होगा। नड्डा ने नेताओं के समन्वय के साथ साथ चुनाव की दृष्टि से एक विस्तृत रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया। नड्डा ने बैठक में भाजपा सरकार के कामकाज पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा तंत्र पर विश्वास कम किया जाए। कार्यकर्ता पर विश्वास करना ज्यादा ठीक है। बूथ को और मजबूत करना है। मध्यप्रदेश में 200 पार का लक्ष्य है, इसलिए 51 फीसदी वोट शेयर पर तेजी से काम करें।

यह भी पढ़ें: MP News: जेपी नड्डा बोले- आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है, लेकिन देश के कुछ लोग प्रमाण मांगते हैं

कोर ग्रुप की बैठक में शामिल एक नेता ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से चर्चा में कहा, ढ़ाई घंटे चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारी योजनाओं की डिलीवरी जनता के बीच दिखनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा, ‘अबकी बार 200 पार‘ के नारे को हकीकत में बदलना होगा। बैठक में संगठन के कामकाज के ब्योरे के अलावा विकास यात्रा से मिले विधायकों के जमीनी फीडबैक पर चर्चा की गई। प्रदेश के नेता और केंद्रीय मंत्री को लगातार दौरे करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर वोट शेयर बढ़ाने के अभियान में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए। इसके अलावा संगठन के जो भी कार्यक्रम हैं, इसमें आगे रहकर काम करने का निर्देश दिया। वहीं जिन क्षेत्रों में एंटी इनकम्बेंसी है, वहां विशेष प्रवास कर उसे प्रो इनकम्बेंसी में बदलने की बात दोहराई।

गुजरात चुनाव के पैटर्न पर चुनाव लड़ने की तैयारी

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति गुजरात चुनाव के पैटर्न पर तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में माहौल हमारे पक्ष में है। गुजरात में यह फॉर्मूला काम कर गया है, तो मध्यप्रदेश में भी यह कारगर साबित होगा। नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक एक से डेढ़ माह पर होने पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने नेताओं से साफ कहा कि ये बैठक 15 दिन में होनी चाहिए। आगे से ऐसा न हो। एक बैठक हो, तो 15 दिन बाद की दूसरी तारीख उसी बैठक में तय की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed