{"_id":"584154334f1c1b0d1ede83ae","slug":"mp-bhagwant-mann-suspended-from-lok-sabha-until-december-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 दिसंबर तक आप सांसद भगवंत मान लोकसभा से निलंबित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
9 दिसंबर तक आप सांसद भगवंत मान लोकसभा से निलंबित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान को 9 दिसंबर के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया है। ये निलंबिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा लगाया गया है। आदेश जारी करते हुए लोकसभा स्पीकर ने 9 दिसंबर तक सांसद मान को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल न होने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
बीती जुलाई आप सासंद ने संसद भवन की की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए, अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। जिसको लेकर सदन में सांसदों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने किरीट सोमैया के नेतृत्व में नौ सांसदों की एक जांच कमेटी गठित की थी। इस हफ्ते जांच कमेटी ने मान को दोषी पाया है। जिसके बाद उनको नौ दिन के लिए लोकसभा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस पुरे मुद्दे पर सांसद भगवंत मान संसद के बाहर धरने पर भी बैठे थे, और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी इस मुद्दे पर आरोप लगाये थे। जांच कमेटी में सोमैया सहित मिनाक्षी लेखी, सत्यपाल सिंह, आनंदराव अडसूळ, बी सहाताब, रत्ना जे, थॉट नरसिम्हन, केसी वेनुगोपाल और पी वेनुगोपाल सांसद शामिल थे।