Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mozambique rights activist Graca Machel receives Indira Gandhi Peace Prize

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार: मोजाम्बिक की माशेल ग्रासा को सम्मान, महिला-बाल अधिकार के क्षेत्र में क्या योगदान?

Thu, 19 Nov 2026 07:00 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

मोजाम्बिक की पूर्व शिक्षा मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को 2025 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला-बाल अधिकारों के क्षेत्र में काम के लिए सम्मानित किया गया। आजादी के बाद वह मोजाम्बिक की पहली शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बनी थीं। 2010 में उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और खाद्य सुरक्षा के लिए ग्रासा माशेल ट्रस्ट की स्थापना की थी।

विज्ञापन
Mozambique rights activist Graca Machel receives Indira Gandhi Peace Prize
ग्रासा माशेल - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और मानवाधिकारों के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में दिया जाता है। इसका उद्देश्य शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करना है।
विज्ञापन


कौन हैं ग्रासा माशेल?
ग्रासा माशेल मोजाम्बिक की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक काम किया है। उनका काम खास तौर पर शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ा रहा है। उन्होंने संघर्ष और हिंसा से प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाई है।
विज्ञापन


ग्रासा माशेल का शुरुआती जीवन और संघर्ष कैसा रहा?
ग्रासा माशेल का जन्म 17 अक्तूबर 1945 को हुआ था। उन्होंने मिशनरी स्कूलों में पढ़ाई की। इसके बाद जर्मन भाषा की पढ़ाई के लिए पुर्तगाल के लिस्बन विश्वविद्यालय गईं। वहीं उनके मन में अपने देश की आजादी को लेकर राजनीतिक चेतना विकसित हुई। 1973 में मोजाम्बिक लौटने के बाद वह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गईं। उन्होंने मोजाम्बिक लिबरेशन फ्रंट में स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षिका के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने क्या काम किया?
1975 में मोजाम्बिक को आजादी मिलने के बाद ग्रासा माशेल देश की पहली शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बनीं। उनके कार्यकाल में स्कूलों में बच्चों के दाखिले में बड़ी बढ़ोतरी हुई। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में लड़कों की भागीदारी 40 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी से ज्यादा हो गई। वहीं, लड़कियों की भागीदारी बढ़कर 75 फीसदी तक पहुंच गई। उनके प्रयासों से देश में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में मदद मिली।

उन्होंने कौन-कौन से काम किए?
ग्रासा माशेल ने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ भी काम किया है। वह 'द एल्डर्स' की संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। लड़कियों की कम उम्र में शादी रोकने के लिए काम करने वाली संस्था 'गर्ल्स नॉट ब्राइड्स' की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) एडवोकेसी ग्रुप की सदस्य हैं। वह अफ्रीका चाइल्ड पॉलिसी फोरम की संरक्षक और मंडेला इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट स्टडीज की अध्यक्ष भी हैं।

2010 में उन्होंने ग्रासा माशेल ट्रस्ट की स्थापना की। यह संस्था महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन के लिए काम करती है। उन्होंने बच्चों के विकास के लिए जिजिले इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की। 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महिलाओं और किशोरों के कल्याण के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान डब्ल्यूएचओ गोल्ड मेडल दिया था।


इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार क्यों दिया जाता है?
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की शुरुआत 1986 में हुई थी। यह पुरस्कार हर साल शांति, निरस्त्रीकरण और विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। इसका नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed