फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Motorcycle rider killed after being hit by SUV of BJP MLA's son

Maharashtra: एसयूवी से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत, पुलिस ने कहा- भाजपा विधायक का बेटा चला रहा था कार

Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में कथित तौर पर भाजपा विधायक सुरेश धास के बेटे की एसयूवी की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन शेलके के रूप में हुई, उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे के बाद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Motorcycle rider killed after being hit by SUV of BJP MLA's son
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक एसयूवी की टक्कर से एक 34 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। कार को कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धास का बेटा चला रहा था। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सुपा क्षेत्र में अहिल्यानगर-पुणे रोड पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाषा विवाद के बीच निशिकांत दुबे का राज ठाकरे पर हमला; बोले- कभी यूपी-बिहार आओ, तुम्हें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश धास के बेटे सागर धास (26 वर्षीय) एमजी ग्लॉस्टर एसयूवी से अहिल्यानगर से पुणे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पारनेर निवासी नितिन शेलके अपनी मोटरसाइकिल से जाटेगांवे जंक्शन के पास पुणे-अहिल्यानगर रोड पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के भाई की ओर से दी गई शिकायत में यह जानकारी दी गई है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त सागर धास अपने एक मित्र के साथ थे और गाड़ी चला रहे थे। टक्कर लगने के बाद नितिन शेलके को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: शिवकुमार ने पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात, वन भूमि परिवर्तन प्रस्ताव के लिए मंजूरी मांगी

सुपा थाने में इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed