{"_id":"5b07db844f1c1ba06e8b4814","slug":"mother-of-kashmiri-girl-detained-with-major-gogoi-blames-sameer-malla-for-whole-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगोई के साथ पकड़ी गई पीड़िता की मां ने बयान की पूरी दास्तां, सेना के इस जवान को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोगोई के साथ पकड़ी गई पीड़िता की मां ने बयान की पूरी दास्तां, सेना के इस जवान को ठहराया जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 25 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
लीतुल गोगोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई को एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया था। अब लड़की की मां नसीमा ने बताया कि कैसे एक दिन अचानक गोगोई उनके घर आए थे। उन्होंने कहा, 'मैं उस दिन काफी चौंक गई जब मेजर गोगोई एक रात को हमारे घर आए और हमारे हाल-चाल पूछने लगे। उनके साथ एक और शख्स था। दोनों ही सादे कपड़ों में थे। बाद में मुझे पता चला कि मेजर के साथ जो शख्स आया था उसका नाम समीर माला था।'
विज्ञापन
नसीमा ने तब अपनी चुप्पी तोड़ी जब कई लोगों ने उनसे बेटी को लेकर सवाल किए। बड़गाम जिले के चेक-ए-कवूसा की रहने वाली नसीमा अपने पति और चार बच्चों के साथ एक झापड़ी में रहती हैं। 2014 में आई बाढ़ में उनका घर बह गया था। उनकी सबसे बड़ी संतान 17 साल की नाबालिग ही है। बुधवार को मेजर लीतुल गोगोई को पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। वह कथित तौर पर स्थानीय लड़की के साथ होटल में इन-इन करना चाहते थे। पुलिस ने श्रीनगर जोन के एसपी साजद शाह को मामले की जांच करने के लिए कहा है। गोगोई को बडगाम वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नसीमा ने कहा, 'मेरे तीन छोटे बच्चे हैं जबकि मेरी इकलौती बेटी 17 साल की है। मार्च में एक दिन अचानक गोगोई एक जवान के साथ हमारे घर आए थे। यह देखकर मैं डरने के साथ ही काफी चौंक गई। उन्होंने हमारे हाल-चाल पूछे और वहां से चले गए। समीर मेरी बेटी के साथ बातचीत किया करता था जिससे मुझे उसपर शक हुआ लेकिन कभी सोचा नहीं था कि वह गोगोई के साथ होटल में मिलेगी।' जो कुछ हुआ नसीमा ने उसके लिए समीर को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
नसीमा ने आगे बताते हुए कहा, 'मेजर गोगोई को मेरे घर लाने वाला समीर है। उसी ने मेरी बेटी को बहकाना शुरू किया। बेटी ने मुझे बताया था कि वह जम्मू और कश्मीर की नारबल ब्रांच जा रही है। मुझे हैरानी तब हुई जब सरंपच को पुलिस स्टेशन से मेरी बेटी से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए फोन आया।' पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की नाबालिग नहीं है।