{"_id":"57ec3e634f1c1ba37457438d","slug":"mother-in-law-do-not-bear-daughter-in-law-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहू की मौत के सदमे में सास ने भी तोड़ा दम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बहू की मौत के सदमे में सास ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोटन (सिद्धार्थनगर)
Updated Thu, 29 Sep 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास-बहू में झगड़े तो अक्सर सुनने को मिलते हैं, मगर यहां बहू की मौत का इतना गहरा सदमा पहुंचा कि सास ने भी दम तोड़ दिया। मामला लोटन क्षेत्र के ग्राम विशनपुर का है। तीन घंटे के अंदर सास-बहू की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विशुनपुर गांव निवासी रामजियावन की पत्नी यशोधरा (45) कुछ वर्षों से बीमार चल रही थी। गोरखपुर के चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम अचानक यशोधरा की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर जब पड़ोस में रह रही सास कुमारी (80) को मिली तो वह मौके पर पहुंचीं और बहू के शव के पास रोने लगी। अचानक वह रोते-रोते बेहोश होकर शव के पास गिर पड़ीं। लोग उन्हें हटाने लगे तो देखा कि कुमारी के भी प्राण पखेरु उड़ चुके थे। सास-बहू की एक साथ मौत से हर कोई स्तब्ध था। बुधवार की सुबह दोनों की एक साथ शव यात्रा निकालकर घोघी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन