{"_id":"5b0278e04f1c1be1408b6be0","slug":"mother-in-law-arrested-for-torturing-her-daughter-in-law-after-viral-video-surfaced-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की पिटाई करने वाली सास और पति का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार और एक फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बहू की पिटाई करने वाली सास और पति का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार और एक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Mon, 21 May 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस ने एक सास को कथित तौर पर अपनी बहू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेघानीनगर के बंगला इलाके की है। मेघानीनगर पुलिस सेट्शन के इंसपेक्टर एडी गोहिल ने बताया कि पीड़िता के पति का नाम भी शिकायत में आरोपी के तौर पर दर्ज है। वह फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
गोहिल ने कहा, पीड़ता ने आज भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498ए (पति द्वारा महिला पर क्रूरता करना), 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करना) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज करवाया है। हमने सास चंदा त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे तुषार को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही हैं।
विज्ञापन
पीड़िता की पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अपनी सास के साथ बहस होने पर महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ निकल रही हैं। इसके बाद पहले सास और बहू में हाथापाई होती है फिर उसका पति बीच में आकर उसकी पिटाई करता है। पीड़िता ने एक स्थानीय टेलीविजन को बताया कि दोनों आरोपी उसे एक सरकारी अधिकारी से मिलने के लिए दबाव डाल रहे थे। जिसे वह शुक्लाजी के तौर पर जानती है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा, उन्होंने मुझसे कहा कि वह जो चाहते हैं उस काम को करो। जब मैंने मना किया तो उन्होंने मुझे मारा। गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा 'आयोग ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और पुलिस से कहा है कि वह पीड़ित को न्याय दिलाए। जैसे ही मैंने यह वीडियो देखा मैंने पुलिस से संपर्क किया और उनसे कहा कि वह जितनी जल्दी हो सके आरोपी को पकड़े।'