फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother from Bihar held on way to Kabul to join Kerala youth, says Police

IS में शामिल होने काबुल जा रही थी 28 साल की महिला

Tue, 02 Aug 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mother from Bihar held on way to Kabul to join Kerala youth, says Police
केरल से गायब लड़कों के संपर्क में थी महिला
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिहार की एक 28 वर्षीय महिला को उसके पांच साल के बच्चे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला सच्चे अर्थों में इस्लामिक जीवन जीने के लिए अपने पांच साल के बच्चे के साथ अफगानिस्तान की फ्लाइट पकड़ने वाली थी। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक महिला की पहचान यास्मीन मुहम्मद के रूप में हुई है। यह महिला पटना से चलकर राजधानी दिल्ली पहुंची थी और उसकी योजना केरल के उन 21 लड़कों को ज्वॉइन करने का था, जो पिछले महीने से गायब हैं। 
विज्ञापन


तलाकशुदा यास्मीन को सुरक्षा जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यास्मीन सुरक्षा अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यास्मीन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा गया। बाद में केरल पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। गौरतलब है कि यास्मीन के खिलाफ केरल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

सोमवार को यास्मीन को कसरगाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज एक्ट) के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

मोबाइल मैसेज का खेल

Mother from Bihar held on way to Kabul to join Kerala youth, says Police
राशिद, यास्मीन को अपनी पहली बीवी बताता है।
केरल पुलिस के सूत्रों के मुताबिक तलाकशुदा यास्मीन का संबंध कसरगाद के अब्दुल राशिद से है। माना जा रहा है कि 21 लड़कों के गायब होने के पीछे ही अब्दुल राशिद का ही हाथ है। 

सूत्रों के मुताबिक यास्मीन 2013-14 में पीस इंटरनेशनल स्कूल के कोट्टाकल और कोल्लम कैंपस में काम करती थी। बाद में केरल से 21 लड़कों के गायब होने के बाद यास्मीन सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आई। 

सूत्रों का कहना है कि 'राशिद अफगानिस्तान से यास्मीन को मैसेज भेजता था। राशिद, यास्मीन को अपनी पहली बीवी बताता है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बातचीत को पकड़ा। राशिद ने यास्मीन को अफगानिस्तान आकर सच्चा इस्लामिक जीवन बिताने का न्यौता दिया था। उसी के निर्देश पर यास्मीन अफगानिस्तान निकलने वाली थी।'

इंटरटेनमेंट से नफरत है उसे

Mother from Bihar held on way to Kabul to join Kerala youth, says Police
फाइल फोटो
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यास्मीन केरल से गायब 21 लड़कों के साथ ही निकलने वाली थी, लेकिन दस्तावेज पूरे न होने के कारण नहीं निकल पाई। पुलिस ने आगे जोड़ा कि यास्मीन खाड़ी देश में पैदा हुई और वही बड़ी हुई। यास्मीन के माता पिता खाड़ी देशों में ही रहते हैं। 

सूत्रों ने कहा, 'अपने मन मुताबिक जीवन जीने के लिए यास्मीन भारत छोड़ना चाहती है। उसका कहना है कि वह कुरान के आदर्शों पर अपनी जिंदगी जीना चाहती है। उसे संगीत और मनोरंजन के अन्य साधनों से नफरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed