फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most of Congress MLA wants alliance with Akhilesh Yadav

बड़े नेताओं से उलट कांग्रेस विधायक चाहते हैं अखिलेश के साथ गठबंधन

Tue, 03 Jan 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Most of Congress MLA wants alliance with Akhilesh Yadav
कांग्रेस

समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता लगातार निशाना साधते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं से ठीक उलट पार्टी के विधायक अखिलेश यादव के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों का मानना है कि यूपी सीएम अखिलेश यादव काफी चर्चित हस्ती बन चुके हैं जिसका लाभ उन्हें आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

विज्ञापन


अधिकतर कांग्रेस विधायकों का मानना है कि, "अखिलेश यादव की छवि जनता के बीच काफी साफ-सुथरी है, वह चर्चित हैं। सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए सेक्यूलर शक्तियों को एकजुट होना चाहिए।"
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में मनीष तिवारी ने सपा का 90 के दशक के सोप ओपेरा से तुलना कर मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि, "पिछले पांच वर्षों से सपा में सत्ता संघर्ष चल रहा था जो अपने 'चरमोत्कर्ष' पर है। यह एक 1990 के दशक के सोप ओपेरा की तरह ही है।"  उन्होंने कहा कि सपा से साथ गठबंधन पर तभी टिप्पणी की जा सकती है जब उस पार्टी में स्थिरता और संतुलन मौजूद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता सपा से गठबंधन को लेकर चाहें जो भी कहें लेकिन उसके 20 में से 16 विधायकों का कुछ अलग ही मत है। यहां तक की कांग्रेस के 10 विधायकों का सीधे तौर पर कहना है कि पार्टी को अखिलेश यादव के नेतृत्व से गठबंधन कर लेना चाहिए। 

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कांग्रेस के विधायकों ने क्या कहा?

Most of Congress MLA wants alliance with Akhilesh Yadav
कांग्रेस - फोटो : amar ujala

कौशल किशोर सिंह मुन्ना (नौतनवा): "कांग्रेस और सीएम अखिलेश यादव, दोनों को गठबंधन करना चाहिए। क्योंकि दोनों का उद्देश्य एक है। क्या आप ने 'बटवारा' मूवी देखी है? विनोद खन्ना और धर्मेंद्र हीरो थे, जब वे दोनों साथ आए तो उनका एक ही उद्देश्य था 'लक्ष्य को भेदना'।"

विवेक कुमार सिंह (बांदा): "यदि अखिलेश, कांग्रेस और आरएलडी साथ आकर चुनाव लड़ते हैं तो आप देखेंगी कि बीजेपी फ्लॉप हो जाएगी। कांग्रेस के पास 10 से 11 प्रतिशत वोट हैं। समाजवादी पार्टी का मतलब है अखिलेश यादव, सपा का चेहरा अखिलेश ही हैं।"

इनके अलावा गजराज सिंह (हापुड़), ललितेश पति त्रिपाठी (मडिहान), अजय कपूर (किदवई नगर), राधेश्याम कन्नौजिया (जगदीशपुर), उमाकांति सिंह (कालपी), पंकज कुमार मलिक (शामली), अजय राय (पिंद्रा), आराधना मिश्रा (रामपुर खास), अखिलेश प्रताप सिंह (रुद्रपुर) और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर (मथुरा) व गयादीन अनुरागी (रथ) ने भी कांग्रेस-सपा गठबंधन का समर्थन किया है हालांकि इनका मानना है कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी यह लोग उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed