फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most Indians use social media for entertainment and romance

सोशल मीडिया का उपयोग मनोरंजन व रोमांस के लिए करते हैं अधिकांश भारतीय

Sat, 07 Dec 2019 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Dec 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Most Indians use social media for entertainment and romance
social media

अधिकांश भारतीय सोशल मीडिया पर मनोरंजन और रोमांस की बातें करने को तवज्जो देते हैं। हालांकि जब बात देश की होती है तो फिर वे राष्ट्रवादी हो जाते हैं। इसका खुलासा भारतीय भाषा में देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म शेयर चैट की एक रिपोर्ट से हुआ है। शुक्रवार को इस रिपोर्ट को जारी किया गया है।

विज्ञापन


शेयर चैट ने वर्ष 2019 के लिए यूजर जनरेटेड कंटेंट (यूजीसी) के ट्रेंड और टॉपिक पर रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि इसके उपयोगकर्ता सबसे ज्यादा मनोरंजन से जुड़े कंटेंट अपलोड करते हैं। कुल कंटेंट में इसकी हिस्सेदारी 23 फीसदी की है। इस साइट पर दूसरी सबसे ज्यादा पोस्ट रोमांस से संबंधित है, जिसकी हिस्सेदारी 14 फीसदी है।
विज्ञापन


लेकिन आम चुनाव 2019, पुलवामा अटैक और विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी जैसी घटनाओं पर अधिकतर उपयोगकर्ता राष्ट्रवादी हो जाते हैं और राष्ट्रीय भावना को ऊपर उठाने जैसे कंटेंट ही पोस्ट ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त के आसपास तो लोग देशभक्ति से संबंधित सामग्री पोस्ट करते हैं। गौरतलब है कि शेयर चैट पर इस समय 15 भारतीय भाषाओं में कंटेंट पोस्ट करने की सुविधा है और इस पर अभी हर महीने करीब छह करोड़ एक्टिव यूजर पोस्ट डालते हैं।

सबसे ज्यादा हिंदी भाषी

शेयर चैट पर भले ही 15 भारतीय भाषाओं में चैट करने की सुविधा हो, लेकिन इस पर सबसे ज्यादा हिंदी भाषियों का जलवा है। इस समय हिंदी से जुड़े कंटेंट की हिस्सेदारी 22.5 फीसदी है जो कि सबसे ज्यादा है। इसके बाद 19.4 फीसदी के साथ तमिल दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर तेलगू है, जिसके कंटेंट की हिस्सेदारी 13 फीसदी की है।

सुबह धार्मिक तो शाम में रोमांटिक संदेश

इस सोशल साइट पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के उपयोगकर्ता सुबह सवेरे धार्मिक संदेशों का आदान प्रदान करते हैं लेकिन शाम में वे रोमांटिक संदेशों का आदान प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed