{"_id":"61785ac8895a7e055409b275","slug":"mosque-vandalized-during-vhp-rally-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: विहिप की रैली के दौरान धर्मस्थल में तोड़फोड़, दुकानों को किया आग के हवाले, धारा 144 लागू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: विहिप की रैली के दौरान धर्मस्थल में तोड़फोड़, दुकानों को किया आग के हवाले, धारा 144 लागू
Wed, 27 Oct 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:23 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक रैली के दौरान चमटीला इलाके में लोगों के एक समूह ने पथराव किया और एक मस्जिद के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर के चमटीला इलाके में मंगलवार को विहिप की रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद बुधवार को धारा 144 लगा दी गई।
विज्ञापन
विहिप ने बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंदू मंदिरों और दुर्गा मंडपों में तोड़फोड़ और हिंसा के विरोध में यह रैली निकाली थी। उत्तरी रेंज के डीआईजी एल. डारलांग ने बताया कि धर्मनगर में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि जिले के रोवा बाजार में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के तीन घरों को निशाना बनाया गया और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। रैली के दौरान चमटीला इलाके में लोगों के समूह ने पथराव किया और एक धर्मस्थल के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विपक्षी माकपा ने घटना की निंदा की है। माकपा ने एक बयान जारी कर कहा कि दुकान मालिकों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही कहा कि उपद्रवियों का एक समूह राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सक्रिय है और सभी वर्गों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन