फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mosque committee files plea in SC against HC order allowing survey of Mathura Shahi Idgah complex

SC: मथुरा शाही ईदगाह परिसर के सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मस्जिद पक्ष, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर, 2023 के अपने आदेश में हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए ईदगाह परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की बात कही थी। हिंदू पक्ष का दावा है कि ईदगाह मस्जिद पहले हिंदू मंदिर था।

विज्ञापन
Mosque committee files plea in SC against HC order allowing survey of Mathura Shahi Idgah complex
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर के कोर्ट कमिश्नर सर्वे के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह ने हाईकोर्ट के फैसले को औपचारिक रूप से शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर, 2023 के अपने आदेश में हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए ईदगाह परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की बात कही थी। हिंदू पक्ष का दावा है कि ईदगाह मस्जिद पहले हिंदू मंदिर था।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के अगले दिन 15 दिसंबर को मस्जिद पक्ष ने मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने उठाया था लेकिन तब शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह औपचारिक रूप से फैसले को चुनौती दिए बिना कोई आदेश नहीं पारित करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह जरूर कहा था कि वह 9 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगा। मुस्लिम पक्ष चाहे तो इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दे सकता है। मस्जिद पक्ष ने 18 दिसंबर की सुनवाई में हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला 11 जनवरी तक टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed