फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Railways Raosaheb Patil Danve announces additional trips to Konkan from Mumbai for Ganesh Chaturthi festival news in Hindi

गणेश चतुर्थी: मुंबई से कोंकण के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, रेल राज्य मंत्री दानवे ने किया एलान

Fri, 23 Jul 2021 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Jul 2021 08:06 PM IST
सार

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने शुक्रवार को एलान किया कि गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई से कोंकण से जाने वाले लोगों के लिए कोंकण रेलवे 40 अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन करेगा। 

विज्ञापन
MoS Railways Raosaheb Patil Danve announces additional trips to Konkan from Mumbai for Ganesh Chaturthi festival news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दानवे ने कहा कि यह 40 गाड़ियां पूर्व में घोषित की गई 72 गाड़ियों से अलग होगी। मुंबई से भाजपा सांसद मनोज कोटक, गोपाल शेट्टी और भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ एक प्रेसवार्ता में दानवे ने कहा कि गणेश चतुर्थी के लिए किसी को कोंकड़ जाने में कोई समस्या नहीं होगी। अगर प्रतीक्षा सूची बढ़ती है तो हम और गाड़ियों का इंतजाम करेंगे। कोटक ने कहा कि अतिरिक्त गाड़ियों की आवश्यकता थी क्योंकि पूर्व में जिन 72 गाड़ियों का एलान किया गया था उनमें अब बैठने की जगह नहीं बची है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार लोनावाला और खंडाला के बीच तथा भिवपुरी और करजत के बीच रेल ट्रैफिक पर असर पड़ा है। रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि मैंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि रेल सेवाओं को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं इस स्थिति की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहा हूं, जल्द ही सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हर साल सितंबर माह में लाखों की संख्या में लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई और आस-पास के शहरों से लोग कोंकण की यात्रा करते हैं। इसलिए इस समय यहां से कोंकण जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। कोंकण और मुंबई आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि इस क्षेत्र में बड़ी मराठा आबादी निवास करती है। कोंकण के रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों में अधिकतर स्थानों पर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की पकड़ है। भाजपा भी अब इस इलाके में खड़ी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed