फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Health, Dr Bharati Pravin Pawar congrates Over 50 crore Covid vaccine doses administered in India and also says about production of corona vaccine in india

Coronavirus Vaccine : भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 50 करोड़ के पार, सरकार ने कहा- उत्पादन में नहीं होने देंगे कमी

Sat, 07 Aug 2021 08:16 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 08:16 AM IST
सार

इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश में वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक लगा दी गई है।

विज्ञापन
MoS Health, Dr Bharati Pravin Pawar congrates Over 50 crore Covid vaccine doses administered in India and also says about production of corona vaccine in india
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचने पर केंद्र सरकार ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश में वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि टीके सभी लोगों तक पहुंचे और इस जानलेवा महामारी से छुटकारा मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस अभियान में आपने जो भूमिका निभाई वह प्रशंसनीय है।

विज्ञापन


वर्तमान में वैक्सीन उत्पादन 40 लाख प्रतिदिन: डॉ. भारती प्रवीण पवार
पवार ने कहा कि प्रारंभ में, प्रति दिन लगभग 2.5 लाख टीकों का उत्पादन किया गया था। आज यह बढ़कर लगभग 40 लाख प्रतिदिन हो गई है। मुझे लगता है कि उत्पादन क्षमता में इस वृद्धि के साथ, हम लोगों को और भी बेहतर तरीके से टीकाकरण करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन में कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन


बच्चों के टीके लाने के लिए हमारा प्रयास जारी: डॉ. भारती प्रवीण पवार
बच्चों के लिए टीके को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पी पवार ने कहा कि इसके लिए केंद्र लगातार प्रयास कर रहा है। वैक्सीन को प्रभावकारिता, इम्युनोजेनेसिटी और अन्य मापदंडों के आधार पर तैयार किया जाता है। सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए परीक्षण चल रहे हैं। हम इसे जल्द ही पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 करोड़ से 50 करोड़ का आंकड़ा महज 20 दिन में पूरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक 50 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। 40 करोड़ से 50 करोड़ का आंकड़ा महज 20 दिन में पूरा हुआ है।


कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने पकड़ी रफ्तार: पीएम मोदी
50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाए जाने की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना के खिलाफ भारत की जंग ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर चुका है। हम इस आंकड़े को विस्तार देने और 'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन' के तहत अपने सभी नागरिकों को टीके लगाने की उम्मीद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed