फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Health Bharti Pravin Pawar says government looking to vaccinate entire adult population of country by year end

16 जनवरी 2021: देश का पहला टीका दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा

Thu, 21 Oct 2021 10:31 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Oct 2021 10:31 AM IST
सार

भारत आज सौ करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया। संस्कृति मंत्रालय ने इस मौके पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में 100 धरोहरों को तिरंगे के तीनों रंगों से रोशन किया है। वहीं, देश की इस सफलता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय आज एक गीत और फिल्म लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
MoS Health Bharti Pravin Pawar says government looking to vaccinate entire adult population of country by year end
दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा था पहला टीका - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोविड-19 से जंग में देश महज 278 दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण कर नया इतिहास रच दिया। देश में टीकाकरण कार्यक्रम इसी साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।
 

  • 16 जनवरी 2021: देश का पहला टीका दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा था। 
  • 35,971 खुराक हर दिन: 9 महीने पांच दिन में देश में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।
  • 3 टीके : कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक


दुनिया में कौन-कहां
चीन : 110 करोड़ से अधिक लोगों को टीका
अमेरिका : 21.856 करोड़, यूरोप : 44.3 करोड़


100 करोड़ टीकाकरण होने पर 'तिरंगामय' होंगे एएसआई द्वारा संरक्षित मंदिर और स्मारक
 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक पूरी होने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 100 संरक्षित मंदिर और स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन कर रहा है। इसका ट्रायल बुधवार को किया गया। एएसआई की इस योजना का मकसद कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और नागरिकों को सम्मान देना है।
विज्ञापन


100 करोड़ टीकाकरण को लेकर लॉन्च होगा गीत
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इसे लेकर एक गीत और ऑडियो विजुअल फिल्म लॉन्च करेंगे। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह लॉन्चिंग राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में लाल किले पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना की अवधि बढ़ी
कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को 180 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक इसके तहत 1351 दावों का निपटारा किया जा चुका है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत इस नीति की वर्तमान समय सीमा 20 अक्तूबर को समाप्त हो रही थी। 

साल के अंत तक पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण

टीकाकरण के इस शानदार रफ्तार के साथ केंद्र सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कही। 

पवार, फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की 'हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स सेरेमनी' को संबोधित कर रही थीं। वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक चिकित्सकीय उपकरण बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल के चलते भारत पूरी दुनिया में शीर्ष देशों में शामिल हुआ है। 

कोविड-19 से बनीं चुनौतियों के बीच सफलता की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि देश में 99 करोड़ से अधिक कोरोना रोधी टीकों की खुराकें लगाई जा चुकी हैं। सरकार ने इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में उल्लेखनीय काम के लिए फिक्की को धन्यवाद कहा।

पवार ने कहा कि भारत में जनता को किफायती, सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, यह प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। इसे पूरा करना हमारी भी जिम्मेदारी है। भारत सरकार ने संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए विभिन्न देशव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed