फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in Yamuna, BJP demand name of Ghat be on atal bihari

यमुना में विलीन हुईं अटल की अस्थियां, पूर्व पीएम के नाम पर घाट का नाम रखने की मांग

Wed, 29 Aug 2018 01:52 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in Yamuna, BJP demand name of Ghat be on atal bihari
अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मंगलवार को सोनिया विहार के पास यमुना नदी में विसर्जित कर दी गईं। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस घाट की मांग अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां यमुना के तट पर प्रवाहित की जा रही हैं। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि पूरी दिल्ली के लोग यहां अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में अटल को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस घाट का नाम उनके नाम पर रखना उचित होगा जिससे यह लोगों के लिए एक यादगार पल बन जाए। मनोज तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है और ऐसे लोग दुनिया को मार्ग दिखाने के लिए आते हैं। अटल बिहारी के बताए रास्तों पर सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं, करोड़ों देशवासी चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ यमुना नदी में विसर्जित की गईं। इस अवसर पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान के बाद पूरे देश में अनेक जगहों पर उनकी अस्थियों को विसर्जित किया गया। अनेक राज्य सरकारों ने अपनी कई योजनाओं का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई योजनाओं का नाम अटल बिहारी के नाम पर रखने का फैसला किया है। वहीं राजस्थान सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी राज्य की कक्षाओं में पढ़ाने का फैसला लिया है। 


दिल्ली में पहले तो भाजपा ने रामलीला मैदान का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला किया था। लेकिन उक्त ग्राउंड के नाम में राम शब्द जुड़े होने पर कुछ लोगों ने भाजपा पर राजनीतिक व्यंग किया जिसके बाद भाजपा ने इस मांग से किनारा कर लिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed