फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than half of Assam MLA are Millionaire, Naren Sonowal the richest

असम के आधे से ज्यादा विधायक हैं करोड़पति, नरेन सोनोवाल सबसे अमीर: रिपोर्ट

Tue, 26 Jan 2021 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
More than half of Assam MLA are Millionaire, Naren Sonowal the richest
असम विधानसभा - फोटो : social media

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और एनईडीए के संयोजक हेमंत विश्व सरमा समेत राज्य के 56 प्रतिशत से अधिक विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। एक नई रिपोर्ट में यह कहा गया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और असम इलेक्शन वाच (एईडब्ल्यू) ने 126 मौजूदा विधायकों में से 119 की संपत्ति का विश्लेषण किया और पाया कि उनमें से 67 करोड़पति हैं। असम गण परिषद (अगप) विधायक नरेन सोनोवाल सदन में सबसे अमीर सदस्य हैं, जिनके पास करीब 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
विज्ञापन


एआईयूडीएफ के सहाबुद्दीन अहमद सबसे गरीब विधायक हैं जिनके पास महज 1.82 लाख रुपये की संपत्ति है। राज्य के अमीर विधायकों में भाजपा के नारायण डेका (17.23 करोड़ रुपये) और एआईयूडीएफ के अब्दुर रहीम अजमल (13.11 करोड़ रुपये) हैं जबकि गरीब विधायकों में एआईयूडीएफ के ममून इमादुल हक चौधरी (6.35 लाख रुपये) और भाजपा के तेरश गोवाला (8.91 लाख रुपये) भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि वरिष्ठ मंत्री सरमा के पास 6.38 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के पास 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि विपक्ष के नेता कांग्रेस के देवव्रत सैकिया के पास 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


एडीआर-एईडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के मौजूदा विधायकों में 58 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि कांग्रेस के 55 प्रतिशत विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे ज्यादा 77 प्रतिशत करोड़पति विधायक अगप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed