फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than half a million people infected corona in just ten days

पहले 110 दिन में एक लाख मरीज, अब दस दिन में मिले 5 लाख संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 06:33 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 08 Aug 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
More than half a million people infected corona in just ten days

देश में पहले एक लाख मरीज 110 दिन में मिले थे, अब सिर्फ दस दिन में पांच लाख से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कुल मरीज 20 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। शुरुआती 110 दिनों में रोज औसतन 909 मरीज मिले। पिछले दस दिनों में औसतन 50 हजार मरीज मिले हैं।सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक से पांच लाख 26 जून को हुई थी और इसमें केवल 39 दिन लगे थे। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार और तेज हुई और 16 जुलाई को कुल मरीजों का आंकड़ा 10 लाख हो गया वो भी सिर्फ बीस दिन के भीतर। इसके बाद कोरोना ने और पांच लाख लोगों को अपना शिकार बनाया और बारह दिन के भीतर ही 28 जुलाई को कुल मरीजों का आंकड़ा 15 लाख हो गया। 

विज्ञापन

30 दिन के भीतर भारत सबसे आगे होगा

संक्रमण की रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है उससे लगता है कि भारत संक्रमितों की संख्या वाला सबसे बड़ा देश होगा। जॉन हॉपकिन्स कोरोना रिसोर्स सेंटर के अनुसार अमेरिका में अभी 48 लाख 83,657 मरीज हैं। इसी तरह ब्राजील में 29,12,212 मरीज हैं। देश में 30 दिनों के भीतर 15 लाख मरीज मिले तो ब्राजील को पीछे छोड़ देगा।

विज्ञापन

169 दिन में 15 हजार, दस दिन में आठ हजार मौतें

जब पांच लाख मरीज मिले तब तक 169 दिन गुजर चुके थे और 15,301 मरीजों की मौत हुई थी। अब 28 जुलाई तक मौतों का आंकड़ा 33,425 था और संक्रमित 15 लाख के पार। 29 जुलाई से सात अगस्त यानि दस दिन के बीच मरीजों का आंकड़ा 15 से 20 लाख हुआ है और  मौतें 41,585 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मौतों में यूपी देश में छठे नंबर पर

देश में कुल 41,585 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र 16,792 मौतों के साथ पहले तो देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 1902 मौतों के साथ छठे नंबर पर है।

जांचें ढाई करोड़ के करीब

आईसीएमआर के अनुसार देश में कुल सैंपल जांच का आंकड़ा ढ़ाई करोड़ के करीब पहुंच गया है। आईसीएमआर के अनुसार देश में छह अगस्त तक कुल 2,27,88,393 सैंपल की जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार छह अगस्त को कुल 6 लाख 39,042 सैंपल की जांच की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed