फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than crore Indians logged in together to buy tickets of British rock band Coldplay booking site crashes

Coldplay: ब्रिटिश बैंड की भारतीयों में दीवानगी; टिकट खरीदने को 1.3 करोड़ लोगों ने एकसाथ किया लॉगइन, साइट क्रैश

Mon, 23 Sep 2024 05:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 05:12 AM IST
सार

ब्रिटिश रॉक बैंड अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर-2025’ के लिए भारत आने वाला है। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता इस बैंड ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 और 19 जनवरी, 2025 को कॉन्सर्ट करने की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
More than crore Indians logged in together to buy tickets of British rock band Coldplay booking site crashes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का जादू भारत में संगीत के दीवानों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2,500 से 35,000 रुपये तक की कीमत के डेढ़ लाख टिकट खरीदने के लिए 1.3 करोड़ लोगों ने एकसाथ लॉगइन किया। इससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग मंच बुकमायशो की वेबसाइट और एप दोनों क्रैश हो गए। प्रशंसकों ने इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं।  

विज्ञापन


ब्रिटिश रॉक बैंड अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर-2025’ के लिए भारत आने वाला है। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता इस बैंड ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 और 19 जनवरी, 2025 को कॉन्सर्ट करने की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है। नौ साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करने आ रहे कोल्डप्ले बैंड ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बैंड ने आखिरी बार 2016 में भारत में कॉन्सर्ट किया था। 
विज्ञापन


8.42 लाख से अधिक लोगों की ऑनलाइन वेटिंग
कोल्डप्ले के 2025 में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए बुकिंग रविवार दोपहर 12ः15 बजे शुरू हुई। दीवानगी का आलम यह था कि भारी ट्रैफिक होने से वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रैश हो गई। इसके बाद बुकमायशो ने बुकिंग के लिए ऑनलाइन कतार सिस्टम अपनाया। पर, दोपहर 1ः39 बजे तक वेबसाइट पर 8,42,745 लोगों की ऑनलाइन कतार (वेटिंग) लग गई और कुछ मिनटों में ही टिकटें खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा...रीसेलिंग में 10 लाख रुपये तक पहुंच गए टिकट के दाम
कॉन्सर्ट के लाउंज टिकट की कीमत सबसे अधिक 35,000 रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, रीसेलिंग में इन टिकटों की कीमत 3 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है। कुछ फर्जी साइट्स पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed