{"_id":"610157a02547043d6b74be1e","slug":"more-than-65-percent-eligible-beneficiaries-received-second-dose-of-covid-vaccine-centre-tells-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ेंगे कोरोना से: 65.5 फीसदी पात्रों को लगी टीके की दूसरी खुराक, केंद्र ने राज्यसभा में दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लड़ेंगे कोरोना से: 65.5 फीसदी पात्रों को लगी टीके की दूसरी खुराक, केंद्र ने राज्यसभा में दी जानकारी
Wed, 28 Jul 2021 06:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:42 PM IST
सार
कोरोना वायरस के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले टीके की दूसरी खुराक के पात्र कुल लोगों में से करीब 65.5 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में कोविड पोर्टल के डाटा के हवाले से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा सांसद एमवी श्रेयंस कुमार के सवाल के जवाब में कहा कि कोविड पोर्टल के अनुसार 25 जुलाई 2021 तक करीब 34.4 करोड़ लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी तारीख तक 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के 65.5 फीसदी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
पवार ने आगे कहा कि टीकाकरण अभियान के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें की जाती हैं। उन्होंने कहा, नेगवैक (कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह) द्वारा अनुशंसित प्राथमिकता वाले लाभार्थियों के टीकाककरण के लिए सरकार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की मुफ्त आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि इस साल दिसंबर के अंत तक देश में 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले सभी पात्र लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लग जाएगा। पवार ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने यहां टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने के लिए योजना तैयार करनी चाहिए और इसके साथ ही उन्हें टीकों की उपलब्धता के बारे में भी पता होना चाहिए।
विज्ञापन