फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 60000 central paramilitary forces personnel and officers could be infected with coronavirus till now

कोरोना संकट 2.0: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 60 हजार पार कर सकते हैं संक्रमण के मामले! बीएसएफ में एक्टिव केस हुए 1850

Thu, 15 Apr 2021 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Apr 2021 06:26 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने एलान किया था, अगर किसी जवान की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को 15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि 'भारत के वीर' फंड में से जारी होगी...

विज्ञापन
More than 60000 central paramilitary forces personnel and officers could be infected with coronavirus till now
सीआरपीएफ कोरोना जांच - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान और अधिकारी भी चपेट में आने लगे हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक का आंकड़ा देखा जाए तो यह संख्या 60 हजार के पार पहुंचने वाली है। गत वर्ष 14 सितंबर तक की बात करें तो बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 32338 थी। उसके बाद भी बीस हजार से अधिक जवान इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

उक्त सभी बलों में अभी तक 200 से अधिक जवान कोविड 19 संक्रमण की वजह से मारे गए हैं। मौजूदा समय में यानी कोरोना की दूसरी लहर में अभी तक तीन हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बीएसएफ में सबसे ज्यादा केस हैं। इस बल में अभी तक 1850 एक्टिव केस देखने को मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान इस बल में 117 नए केस आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से पीड़ित 87 जवान ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को बचाने के लिए आईसीएमआर द्वारा गाइडलाइन जारी की गई हैं। सभी अर्धसैनिक बल इस बात को लेकर सावधानी बरत रहे हैं कि किसी यूनिट में बाहर से कोई पॉजिटिव केस न आने पाए। इसके लिए उन सभी जवानों और अधिकारियों का यूनिट में पहुंचने से पहले कोविड टेस्ट किया जा रहा है, जो छुट्टी से या दूसरे क्षेत्रों में लगी ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस आ रहे हैं। कहीं पर कोई चूक न रह जाए, इसके लिए कहा गया है कि अपने घर से आने वाले जवानों को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद यूनिट में फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 450 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बीएसएफ के अलावा सीआईएसएफ में कोरोना के 43 नए मामले देखने को मिले हैं। इस बल में अगर एक्टिव केसों की संख्या देखें तो वह संख्या लगभग 400 के पार जा चुकी है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल यानी सीआरपीएफ में ढाई सौ से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सीआरपीएफ में 30 और आईटीबीपी में 32 केस आए हैं। इसी तरह एसएसबी में दस और एनएसजी में 20 केस मिले हैं। बता दें कि गत वर्ष से लेकर अभी तक इन बलों में करीब 54 हजार जवान कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि अगर इन बलों में किसी जवान की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को 15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि 'भारत के वीर' फंड में से जारी होगी। इस राशि का बाकी के आर्थिक फायदों से कोई संबंध नहीं है। गत वर्ष 14 सितंबर तक बीएसएफ में 8934 कोविड केस, सीआरपीएफ में 9158, सीआईएसएफ में 5544, आईटीबीपी में 3380, एसएसबी में 3251, एनएसजी में 225 और असम राइफल्स में 1746 केस सामने आए थे। इनमें बीएसएफ का रिकवरी रेट 80.41 फीसदी और सीआरपीएफ का 84.04 फीसदी रहा था। सीआईएसएफ में यह रिकवरी रेट 75.25 फीसदी और आईटीबीपी में 69.79 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed