फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 41 thousand new cases of the Covid 19 disease were reported in India 518 people lost their lives due to this pandemic

प्रकोप: देश में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 518 लोगों ने गंवाई जान

Sun, 18 Jul 2021 11:07 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Jul 2021 11:07 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 41,157 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 518 मौतें भी हुईं। इसके अलावा कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.22 लाख हो गई है।

विज्ञापन
More than 41 thousand new cases of the Covid 19 disease were reported in India 518 people lost their lives due to this pandemic
लोगों की भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी का कहर पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान व कड़ी पाबंदियों के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और जान गंवा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 41 हजार 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख 6 हजार 65 हो गई है जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 13 हजार 609 हो गई है।

विज्ञापन


क्या कहते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (18 जुलाई) की सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4 लाख 22 हजार 660 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में एक हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं, शनिवार (17 जुलाई) को कोविड-19 के लिए 19 लाख 36 हजार 709 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44 करोड़ 39 लाख 58 हजार 663 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार 796 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को यह मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed