फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 18 thousand new patients found in a day, Daily positivity rate reached 4.16 percent

Covid Case Surge: 130 दिन बाद एक दिन में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मरीज, संक्रमण दर 4.16 फीसदी पर पहुंची

Thu, 30 Jun 2022 09:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Jun 2022 09:50 AM IST
सार

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
More than 18 thousand new patients found in a day, Daily positivity rate reached 4.16 percent
कोविड जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : file photo

विस्तार

देश में कोरोना मरीजों में गुरुवार को उछाल आया है।130 दिन बाद बीते 24 घंटे में 18,819 नए कोरोना मरीज मिले और 39 मरीजों की मौत हो गई। बुधवार की तुलना नए संक्रमित 4312 ज्यादा मिले हैं।

विज्ञापन

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है। गुरुवार को मिले नए केसों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,52,164 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4953 का इजाफा हुआ है। देश में सक्रिय केस 122 दिन बाद 1 लाख के पार पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को 14,506 नए मामले सामने आए थे। ये मंगलवार की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा थे। बुधवार को 30 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं गुरुवार को बीते 24 घंटे में 39 मौतें हुईं और कुल मौतें बढ़कर 525116 हो गई है। कुल केसों में सक्रिय केस की संख्या 0.24 फीसदी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.55 फीसदी और मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में अब तक 4,28,22,493 कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, अब तक 197.61 करोड़ केस दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कोरोना : एक नजर में
  • बीते 24 घंटे में मिल नए केस 18,819 
  • देश में अब तक कुल केस 4,34,52,164
  • 24 घंटे में मौतें 39, अब तक कुल मौतें 5,25,116
  • सक्रिय केस में 24 घंटे में बढ़ोतरी 4,953, कुल सक्रिय केस 104555
  • दैनिक संक्रमण दर 4.16, साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed