{"_id":"5f3c7494de93c829243f61ac","slug":"more-than-140-youth-from-minority-communities-selected-in-civil-service-muktar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक समुदायों के 140 से अधिक युवाओं का सिविल सेवा में हुआ चयन: मुख्तार अब्बास नकवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अल्पसंख्यक समुदायों के 140 से अधिक युवाओं का सिविल सेवा में हुआ चयन: मुख्तार अब्बास नकवी
Wed, 19 Aug 2020 06:08 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी(फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की समावेशी नीतियों के कारण सिविल सेवा में अल्पसंख्यक समुदायों के युवा बड़े पैमाने पर सफलता हासिल कर रहे हैं और इस बार इन वर्गों से 140 से अधिक युवाओं का चयन इस प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘नई उड़ान’ योजना का लाभ उठाकर केंद्रीय सिविल सेवा 2019 में चयनित होने वाले युवाओं को सम्मानित करने के अवसर पर नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इस सरकार से पहले ऐसा माहौल बनाने की कोशिश नहीं हुई जिससे उनकी काबिलियत की कद्र हो सके।
विज्ञापन