फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 1300 soldiers and volunteers engaged in rescue operation in Wayanad

Wayanad: वायनाड में बचाव अभियान में जुटे 1300 से अधिक जवान और वॉलंटियर; चीनी प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Mon, 05 Aug 2024 04:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Aug 2024 04:07 AM IST
सार

केरल के वायनाड में प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिनकी युद्ध स्तर पर तलाश जारी है। वहीं चीनी प्रधानमंत्री ली चियांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
More than 1300 soldiers and volunteers engaged in rescue operation in Wayanad
वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव और राहत कार्य - फोटो : PTI

विस्तार

वायनाड में बचाव अभियान का ब्योरा देते हुए वायनाड की जिला कलेक्टर मेघाश्री ने बताया कि बचाव अभियान पूरी गति से चल रहा है। रविवार को 1300 से अधिक जवान तलाशी अभियान में जुटे थे। वालंटियर भी बचाव अभियान में जुटे हैं। शनिवार को बचाव अभियान में जुटे वालंटियर फंस गए थे, जिसको ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि चूरलमाला और मुंडक्कई में पुलिस ने रात के समय में गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भूस्खलन प्रभावित इन दोनों ही जगहों पर खाली घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस की अनुमति के बिना इन इलाकों में किसी को बचाव कार्य के लिए भी घुसने की मनाही है। अगर कोई बिना अनुमति लोगों के घरों में घुसता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अब तक 215 शव मिले
रज्य सरकार की तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, अब तक मलबे से 215 शव और 143 अंग बरामद किए गए हैं। इनमें 98 पुरुषों और 87 महिलाओं और 30 बच्चों के शव और अंग शामिल हैं। 148 शवों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार के समय से ही राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न पक्षों की ओर से वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर भाजपा ने साफ कहा है कि यूपीए सरकार के समय से ही केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों में प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है। सरकार की इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पोस्ट में 2013 के संसद के एक दस्तावेज को साझा किया है जिसें तत्कालीन गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन का बयान है। इसमें 6 अगस्त, 2013 को लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में रामचंद्रन ने स्पष्ट रूप से कहा था कि किसी प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।


भूस्खलन की सबसे पहले सूचना देने वालों में शामिल महिला की मौत
विनाशकारी भूस्खलन के बारे में आपात सेवा विभाग को सबसे पहले सूचना देने वाले लोगों में शामिल नीतू जोजो की मलबे में दबकर मौत हो गई।

चीनी प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश
चीनी प्रधानमंत्री ली चियांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 3 अगस्त को प्रधानमंत्री ली चियांग ने केरल में हुए भूस्खलन पर प्रधानमंत्री मोदी को शोक संदेश भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed