फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 11 crore villagers in the country have resorted to video technology for treatment

Ayushman Bharat: 11 करोड़ ग्रामीणों ने वीडियो तकनीक से कराया इलाज, 1.60 लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खुले

Wed, 05 Jul 2023 05:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 05:27 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की संख्या तय लक्ष्य से भी आगे निकल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में 1.50 लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
More than 11 crore villagers in the country have resorted to video technology for treatment
आयुष्मान भारत सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

देश में 11 करोड़ से भी ज्यादा ग्रामीणों ने इलाज के लिए वीडियो तकनीक का सहारा लिया है। सरकार ई-संजीवनी योजना के तहत देशभर के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर यह सुविधा दे रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की संख्या तय लक्ष्य से भी आगे निकल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में 1.50 लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। बीते एक वर्ष में करीब 40 हजार नए केंद्र शुरू हुए हैं, जिसके चलते कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,60,037 तक पहुंच गई है। इनमें 7,752 आयुष केंद्र भी शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर कुल 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों को दी जा रही हैं, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य से लेकर दंत चिकित्सा सेवा तक शामिल हैं।
विज्ञापन


100 करोड़ से ज्यादा को मिला लाभ
आंकड़े बताते हैं कि यहां अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग इलाज कराने या फिर जांच कराने के लिए पहुंचे हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो एक से अधिक बार स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए यहां आए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन प्लेटफॉर्म के तहत इस साल की शुरुआत तक 9.3 करोड़ से ज्यादा कॉल दर्ज किए गए, जिनकी संख्या अब 11 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीणों में घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना काफी आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 करोड़ से ज्यादा ने कराई गैर संचारी रोगों की जांच
इन केंद्रों पर गैर संचारी रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त जांच की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 90 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यहां आकर जांच कराई है। 30 वर्ष से अधिक आयु के 19 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण अपनी निशुल्क मधुमेह जांच करा चुके हैं। वहीं, 28 करोड़ से ज्यादा ने रक्तचाप की निशुल्क जांच करा चुके हैं।


टीबी और कुष्ठ रोग की भी जांच
जानकारी मिली है कि सरकार ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर गैर संचारी रोगों के अलावा अब टीबी और कुष्ठ रोग जैसी पुरानी संचारी बीमारियों की जांच, रोकथाम और नियंत्रण को लेकर भी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इन केंद्रों पर गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, बुनियादी ओरल हेल्थ देखभाल, सामान्य नेत्र एवं ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुजुर्गों से जुड़ी परेशानियां, आपातकालीन चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य बीमारी की जांच व बुनियादी प्रबंधन को लेकर सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed