फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 100 quintals of chemical used to make explosives recovered in Odisha

कार्रवाई: ओडिशा में विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 क्विंटल केमिकल बरामद

Fri, 08 Oct 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा) Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मशाला प्रखंड और जेनापुर पुलिस के अधिकारियों की टीम ने बुधवार रात काले पत्थर की खदान में छापेमारी कर सामान बरामद किया।

विज्ञापन
more than 100 quintals of chemical used to make explosives recovered in Odisha
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने राज्य के जाजपुर जिले में एक काले पत्थर की खदान के पास एक खेत से 110 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल खनन के लिए विस्फोटक बनाने में किया जाता है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि 100 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 300 कार्टन जिलेटिन की छड़ें भी धरती की सतह के नीचे छिपी हुई पाई गईं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मशाला प्रखंड और जेनापुर पुलिस के अधिकारियों की टीम ने बुधवार रात काले पत्थर की खदान में छापेमारी कर सामान बरामद किया।
विज्ञापन


जेनापुर पुलिस थाने के निरीक्षक सरबन मोहराना ने कहा कि हमने 220 बोरे जब्त किए जिनमें प्रत्येक में 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट था। यह घटना तब हुई है जब जेनापुर पुलिस ने मंगलवार को सतमाना गांव में दो गोदामों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोटकों का इस्तेमाल इलाके में अवैध खनन के लिए किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed