पनामा पेपर्स के बाद सामने आई 'बाहामास लीक्स, 475 फाइल्स में छुपे हैं राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनामा पेपर्स में कई फर्जी कंपनियों के खुलासे के लगभग पांच महीने बाद अब बाहामास लीक्स में भारत से जुड़ी 475 फाइल्स सामने आई हैं। बाहामास लीक्स में कॉर्पोरेट हस्तियों में माइन्स और मेटल के सेक्टर से जुड़े लोगों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, मीडिया और एंटरटेनमेंट की हस्तियां भी हैं।
बाहामास लीक्स में बाहामास में रजिस्टर्ड 1 लाख 75 हजार से ज्यादा कंपनियों, ट्रस्ट्स और फाउंडेशन्स की जानकारी है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ये दस्तावेज 1990 और 2016 के बीच में रजिस्टर्ड की गई कंपनियों की के बारे में है।
वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, 1990 में घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में जाना-माना नाम कबीर मूलचंदानी, फैशन इंडिया टीवी प्रमोटर राजन मधु, चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफ प्रीमियम फिनिश वॉटर ब्रांड वीन वॉटर्स के अमन गुप्ता प्रमुख हस्तियां हैं जो उन कंपनियों से जुड़े हैं जिनका नाम इंडियन एक्प्रेस की बाहामा लीक्स की जांच में सामने आए हैं। बाहामास लीक्स में उल लोगों के नाम दोबारा भी आए है जिनके नाम पहले पनामा पेपर्स लीक्स में आ चुके हैं।
आय घोषित करने की स्कीम खत्म होने वाली है
बाहामास लीक्स ऐसे समय में सामने आया है जब भारत सरकार द्वारा लाई गई अघोषित आय को 45 प्रतिशत टैक्स देकर अपनी आय को साफ करने की स्कीम 30 सितंबर को खत्म हो रही है। सरकार इन्कम डिस्क्लोजर स्कीम (आईडीएस) लाई थी जिसके तहत अघोषित आय को 30 सितंबर तक घोषित कर सकते हैं।