फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi Bridge Collapse Opposition parties target the government over accident alleging corruption

Morbi Bridge Collapse: विपक्षी दलों ने हादसे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पुल में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Sun, 30 Oct 2022 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 10:30 PM IST
सार

भाकपा नेता बिनॉय बिश्वम ने कहा कि यह राज्य सरकार की घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। मच्छू नदी पर बना करीब एक सदी पुराना पुलिस शाम करीब साढ़े छह बजे ढह गया। चार दिनों की मरम्मत के बाद इस पुल को खोल दिया गया था। 

विज्ञापन
Morbi Bridge Collapse Opposition parties target the government over accident alleging corruption
Morbi Bridge Collapse - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के मोरबी शहर में रविवार केबल ब्रिज टूटने से सैकड़ों लोग मच्छू नदी में गिर गए। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। गुजरात के गृहमंत्री के मुताबिक, आधिकारिक मौत का आकंड़ा सात है, वहीं राज्य के पंचायत मंत्री ने मृतकों का आंकड़ा साठ पार बताया है। इस बीच, हादसे के बाद पुल को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई। वामदल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



भाकपा नेता बिनॉय बिश्वम ने कहा कि यह राज्य सरकार की घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। मच्छू नदी पर बना करीब एक सदी पुराना पुलिस शाम करीब साढ़े छह बजे ढह गया। चार दिनों की मरम्मत के बाद इस पुल को खोल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, गुजरात में केबल ब्रिज का टूटना भाजपा सरकार की घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। इसकी मरम्मत पांच दिन पहले करने की बात कही गई थी। ठेकेदारों को यह हिम्मत कहां से मिली? उन्होने आगे कहा कि मुआवजा बढ़ाया जाना चाहिए। राजनीतिक संलिप्तता का खुलासा करने के लिए एक विश्वसनीय जांच होनी चाहिए। 

पुल टूटने के बाद कई विपक्षी दलों के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हादसे पर दुख जताया और ट्वीट में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का दम्भ भरने वालों की देख रेख में बना 1 साल पुराना पुल धराशायी हो गया। 


वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने कई ट्वीट किए और सरकार पर निशाना साधा। बाल्यान ने हादसे का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इस वीडियो को देखिए। गुजरात के मोरबी में कैसे पुल टूटने पर लोग जान बचाने को तरस रहे हैं। पांच दिन पहले ही दोबारा से इस पुल का उद्घाटन हुआ था। कई करोड़ खर्च हुए हैं। यही गुजरात में भाजपा का विकास है। खूब लूटा है।

बाल्यान ने दूसरे ट्वीट में लिखा,  40 से 45 तो सिर्फ बच्चे की मरने की खबर आ रही है, सोचिए की कुल कितने लोग मरे होंगे। अब गिनती छुपाई जायेगी। कौन है इन मासूम बच्चों के मौत का जिम्मेदार? गुजरात की भ्रष्ट पापी सरकार जवाब दे!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed