फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi accident pm narendra modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakhs next kin who lost their lives

Morbi Bridge Collapse: PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान, गृह मंत्री शाह बोले- NDRF घटनास्थल पहुंच रही

Sun, 30 Oct 2022 08:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 08:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में प्रत्येक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों के लिए की 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Morbi accident pm narendra modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakhs next kin who lost their lives
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में जान गंवाने वालों में प्रत्येक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। दूसरी ओर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, मोरबी में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है। एनडीआरएफ भी शीघ्र घटना स्थल पर पहुंच रही है। प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोरबी में मच्छु नदी में एक केबल पुल टूट गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय करीब चार सौ लोग पुल पर थे। पुल के टूटते ही लोग नदी में गिर गए। घटना में कई लोगों की जान गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना को लेकर अधिकारियों को तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, मैं त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृत के के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने मुझसे मोरबी की त्रासदी के बारे में बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी के संबंध में आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया है।

हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, मोरबी में हुई त्रासदी ने मुझे चिंतित कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्राथनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव के प्रयासों से पीड़ितों को राहत मिलेगी। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट में कहा, गुजरात को मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने से हुी त्रासदी से गहरा दुख हुआ। मैं गुजरात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव मदद देने और घायलों की सहायता करने की अपील करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा, गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की दुखद खबर से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।



गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, हादसे में मरने वालों की आधिकारिक संख्या सात है। संघवी ने अपने ट्विटर हैंडल से गुजराती में लिखा, मोरबी में केबल पुल गिरने की त्रासदी से गहरा दुख हुआ है। सरकार की ओर से युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।  हालांकि राज्य के पंचायत मंत्री ने जानकारी दी है कि हादसे में साठ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि मोरबी शहर में दुर्घटनाके बाद बचाव अभियान में सहायता के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमों (दो गांधीनगर और एक बड़ौदा से) को पहले ही भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed