फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monthly compliance report: 27700 complaints received by Google in April, 59 thousand content removed from social media

मासिक अनुपालन रिपोर्ट: गूगल को मिलीं अप्रैल में 27700 शिकायतें, 59 हजार सामग्री सोशल मीडिया से हटाई

Thu, 01 Jul 2021 07:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 07:36 AM IST
सार

  • कंपनी द्वारा जारी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
  • कुल शिकायतों में से 26707 (96.2%) अकेले कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी थीं।
  • 357 शिकायतें ट्रेडमार्क, 275 मानहानि को लेकर दर्ज हुई।

विज्ञापन
Monthly compliance report: 27700 complaints received by Google in April, 59 thousand content removed from social media
गूगल - फोटो : google

विस्तार

गूगल को इस साल अप्रैल में स्थानीय कानूनों या निजी अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी 27,700 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। जिसके चलते उसने अपने प्लेटफार्म से 59,350 सामग्रियों को हटा दिया। यह जानकारी कंपनी द्वारा जारी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में सामने आई हैं।

विज्ञापन


नए नियमों के तहत जारी की पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट
कुल शिकायतों में से 26707 (96.2%) अकेले कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी थीं। वहीं 357 शिकायतें ट्रेडमार्क, 275 मानहानि को लेकर दर्ज हुई। कंपनी ने यह रिपोर्ट भारत में 26 मई से लागू हुए 80 नियमों के तहत जारी की है। इन नियमों के अंतर्गत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।
विज्ञापन


फेसबुक भी करेगा प्रकाशित 
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भी कहा, वह अपनी अंतिम रिपोर्ट 2 जुलाई को और अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित करेगी। इससे जुड़ी जानकारी भी शामिल होंगी। वहीं गूगल के प्रवक्ता ने बताया रिपोर्ट आगे भी प्रकाशित करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed