फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Month-long Winter session of Parliament likely from fourth week of November   

Parliament: 29 नवंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, 20 बैठकें होने की संभावना 

Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

महामारी के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र पिछले साल आयोजित नहीं किया गया था और बाद के बजट सत्र और मानसून सत्र में कटौती कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Month-long Winter session of Parliament likely from fourth week of November   
Parliament - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू हो सकता है। संसदीय सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि एक महीने तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन


20 बैठकें होने की संभावना
सूत्रों ने कहा कि सत्र में लगभग 20 बैठकें होने की संभावना है और ये क्रिसमस से पहले समाप्त हो जाएगा। महामारी के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र पिछले साल आयोजित नहीं किया गया था और बाद के बजट सत्र और मानसून सत्र में कटौती कर दी गई थी। 
विज्ञापन


29 नवंबर से हो सकता है शुरू 
हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सत्र 29 नवंबर से शुरू हो सकता है और 23 दिसंबर के आसपास खत्म होगा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ चलेंगे और सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करेंगे। पहले कुछ सत्रों में दोनों सदन अलग-अलग समय पर बैठक करते थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संसद परिसर के अंदर बहुत अधिक लोग मौजूद नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में परिसर और मुख्य संसद भवन में प्रवेश करने वालों को हर समय मास्क पहनना होगा और कोविड-19 परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है। शीतकालीन सत्र का महत्व इसलिए है क्योंकि यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होगा जिसे 2024 के आम चुनावों के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed