फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon will bring relief from heat: Many area in Maharashtra will receive up to 4 mm rain; It may hit Mumbaiम

मानसून दिलाएगा गर्मी से राहत: महाराष्ट्र में कई इलाकों में 4 मिमी. तक बारिश; मुंबई में इस दिन दे सकता है दस्तक

Fri, 07 Jun 2024 02:34 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 07 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र से मानसून आ गया है। मौसम विभाग मुंबई के डीडीजी ने कहा कि मानसून की बारिश महाराष्ट्र में आ चुका है। उन्होंने कहा कि अगले चार दिन पूर्व मानसून के पक्ष में हैं। 9-10 जून तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Monsoon will bring relief from heat: Many area in Maharashtra will receive up to 4 mm rain; It may hit Mumbaiम
बारिश प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र से मानसून आ गया है। मौसम विभाग मुंबई के डीडीजी ने कहा कि मानसून की बारिश महाराष्ट्र में आ चुका है। उन्होंने कहा कि अगले चार दिन पूर्व मानसून के पक्ष में हैं। 9-10 जून तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मानसून के महाराष्ट्र में प्रवेश करने की जानकारी मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक ने कहा कि मानूसन की बारिश 6 जून को दक्षिणी कोंकण क्षेत्र से प्रवेश कर महाराष्ट्र में पहुंच गई है। यह दिन में रत्नागिरी और सोलापुर तक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिन महाराष्ट्र में मानसून के लिए बहुत ही अनुकूल हैं। उम्मीद है कि 9-10 जून तक यह मुंबई पहुंच जाएगा। 

वहीं हैदराबाद मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तेलंगाना में पूर्व मानसून आ गया है। जिसके चलते पिछले वर्ष इस वर्ष अधिक वर्षा की उम्मीद है।

हैदाराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक स्रावनी ने कहा कि 30 मई से पहले ही मानसून  दक्षिणी क्षेत्र के केरल से शुरू हो गया है। यह बहुत तेजी से महाराष्ट्र की ओर गया है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों में भारी बारिश भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को मुंबई के कई इलाकों जैसे दादर, चेंबूर, कांदिवली, गोरेगांव, बोरिवली आदि में भारी बारिश हुई। 

पूर्व मानसून से हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिला है। आंकड़ों के अनुसार ब्रिहनमुंबई मुंसिपल कॉपरेशन, दादर और कांदिवली क्षेत्र में 4 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed