फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news

Weather: मुंबई में बारिश से त्राहिमाम, रनवे पर पानी भरने से 36 उड़ानें रद्द; कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Sun, 21 Jul 2024 09:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 21 Jul 2024 09:27 PM IST
सार

भारी बारिश के चलते एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की 36 उड़ानें प्रभावित हुईं। आलम यह रहा कि दृश्यता कम रहने से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो बार कुल 23 मिनट के लिए उड़ान संचालन को रोका गया।

विज्ञापन
Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ से लेकर मैदानी राज्यों तक पूरा बारिश इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। पहाड़ी राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं, पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं, कई सड़कें बंद हैं, वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं मैदानी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से मुंबई और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में सड़कों और लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। रविवार को मुंबई में खराब मौसम और रनवे पर पानी भरने के चलते 36 उड़ानें रद्द की गईं।  ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अभी इन दुश्वारियों से छुटकारा भी नहीं मिलने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश को लेकर तीन राज्यों के लिए रेड और नौ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news
मुंबई में सड़कों पर जलभराव के चलते फंसे वाहन। - फोटो : पीटीआई
भारी बारिश के चलते एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की 36 उड़ानें प्रभावित हुईं। आलम यह रहा कि दृश्यता कम रहने से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो बार कुल 23 मिनट के लिए उड़ान संचालन को रोका गया। 18 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द किया गया। रद्द उड़ानों में इंडिगो की 24, एयर इंडिया की आठ और विस्तारा की चार उड़ानें शामिल हैं। जबकि शाम चार बजे तक 15 उड़ानों को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

90 मिमी तक हुई बारिश, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news
मुंबई में बारिश के चलते सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। - फोटो : पीटीआई
मुंबई नगर निगम के अनुसार शाम चार बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई। इस दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं। जबकि मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशनों के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से हार्बर लाइन पर ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चलीं।
 
विज्ञापन

बसों के बदले गए रास्ते

Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news
बारिश के चलते फंसी बसें - फोटो : पीटीआई
महानगर के कई हिस्सों में सड़क पर जलभराव होने से बसों के रास्ते बदले गए। डीएन नगर में अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया। जबकि दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को गोखले ब्रिज और उत्तर की ओर जाने वाले वाहनों को ठाकरे ब्रिज से गुजारा गया। इसके अलावा खार सबवे को भी बंद कर दिया गया। वहीं ट्रांबे में महाराष्ट्र नगर सबवे बंद रहा। अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के वडाला और माटुंगा में सड़कों पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं।

सीएम बोले- मौसम विभाग से अपडेट लेते रहें अफसर

Monsoon weather update heavy rain in Mumbai Odisha, Madhya Pradesh alert for many states landslides flood news
मुंबई में सड़क पर पानी में फंसी कार - फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के मद्देनजर अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा बल, प्रशासन, नगर निकाय और पुलिस मौसम विभाग से अपडेट लेते रहें। इसके मुताबिक लोगों को राहत देने के लिए योजना बनाएं। 

ओडिशा में बारिश से 7,000 से अधिक प्रभावित

ओडिशा के तटीय इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते अकेले मलकानगिरी जिले में सात हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नबरंगपुर, कोरापुट, खुर्दा, नयागढ़ और मलकानगिरी जिलों में 19 जुलाई से भारी बारिश हो रही है। हालात पर नजर रखने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र बनाए गए हैं।

राज्यों के लिए अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड में 22 जुलाई को भारी बारिश को लेकर रेड और 23-25 तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में 22-23 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में 22 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 24 जुलाई तक, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23-24 जुलाई, गुजरात राज्य में 24-25, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में 22-23 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed