फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Water level of 11 rivers of India crossed the warning level News In Hindi

मानसून: भारत की 11 नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंचा, अभी खतरे या अत्यधिक बाढ़ के नहीं हैं हालात

Thu, 03 Jul 2025 07:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 07:14 AM IST
सार

असम, बिहार, यूपी, ओडिशा और तमिलनाडु के 11 नदी निगरानी स्थलों पर जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर चुका है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि फिलहाल कोई भी क्षेत्र खतरे या अत्यधिक बाढ़ की स्थिति में नहीं है, पर सतर्कता जरूरी है।

विज्ञापन
Monsoon Water level of 11 rivers of India crossed the warning level News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

देशभर में 11 नदी निगरानी स्थलों का जलस्तर चेतावनी स्तर को  पार कर गया है। बावजूद इसके कोई भी जगह अभी खतरे या अत्यधिक बाढ़ के दायरे में नहीं आई है। फिलहाल किसी भी स्थल ने खतरे का स्तर या ऐतिहासिक उच्चतम बाढ़ स्तर पार नहीं किया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी दैनिक बाढ़ बुलेटिन के आधार पर दी है।
विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक, असम, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 12 स्थलों को बाढ़ आने की जगह के तौर पर चिह्नित किया गया। इन स्थलों में जलस्तर चेतावनी सीमा पार कर चुका है, लेकिन खतरे के स्तर से नीचे है। असम में करीमगंज की कुशियारा नदी और जोरहाट के नेमाटीघाट पर ब्रह्मपुत्र चिंता के स्तर के करीब हैं। वहीं, बिहार में बलतारा में कोसी, बेनीबाद पर बागमती और डुमरियाघाट पर गंडक को निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: ई-चालान के खिलाफ ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल; स्पा मालिक के चंगुल से चार महिलाएं बचाई गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गंगा (फतेहगढ़ और कछला पुल), घाघरा (एल्गिनब्रिज) और गंडक (खड्डा) पर निगरानी जारी है। खड्डा में जलस्तर 95 मीटर की चेतावनी सीमा तक पहुंच चुका है। ओडिशा के बालेश्वर जिले में सुबर्णरेखा नदी पर मथानी रोड ब्रिज और राजघाट पर जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया है। तमिलनाडु के मुसिरी में कावेरी नदी का जलस्तर भी चेतावनी सीमा से ऊपर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:- India Ghana Ties: 66 साल पहले भारत आए थे घाना के राष्ट्रपति नक्रूमा, नेहरू के साथ मधुर संबंध; 15 दिन का था सफर

मानसून की सक्रियता के बावजूद हालात काबू में
सीडब्ल्यूसी ने आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक,ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल 10 राज्यों के 23 बांध और बैराज स्थलों के लिए जलप्रवाह पूर्वानुमान भी जारी किए हैं। कर्नाटक में अलमट्टी, नारायणपुर और तुंगभद्रा जैसे प्रमुख बांधों में प्रवाह उच्च या स्थिर है।ओडिशा के रेंगाली जलाशय और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर बैराज में भी जलप्रवाह काफी बढ़ा है, जिससे संभावित डाउनस्ट्रीम प्रभावों के लिए चेतावनी जारी की गई है। सीडब्ल्यूसी ने पुष्टि की है कि मानसून की सक्रियता के बावजूद,किसी भी नदी स्थल ने अब तक अपना पूर्व उच्चतम बाढ़ स्तर नहीं छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed