फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Jairam Ramesh India Ghana Ties Prez Nkrumah India visit before 66 years cordial relations with Nehru

India Ghana Ties: 66 साल पहले भारत आए थे घाना के राष्ट्रपति नक्रूमा, नेहरू के साथ मधुर संबंध; 15 दिन का था सफर

Thu, 03 Jul 2025 04:11 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Jul 2025 04:11 AM IST
सार

पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना समेत कुछ अन्य देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और घाना के संबंधों को रेखांकित किया। इस मौके पर कांग्रेस ने दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को याद किया। घाना के राष्ट्रपति नक्रूमा 66 साल पहले वर्ष 1958-59 में भारत आए थे। कांग्रेस ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और नक्रूमा के संबंधों को भी रेखांकित किया।

विज्ञापन
Congress Jairam Ramesh India Ghana Ties Prez Nkrumah India visit before 66 years cordial relations with Nehru
पंडित नेहरू के साथ घाना के पूर्व राष्ट्रपति क्वामे नक्रूमा - फोटो : एक्स@Jairam_Ramesh

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाना दौरे पर जाने के बीच कांग्रेस ने बुधवार को घाना के पूर्व राष्ट्रपति क्वामे नक्रूमा और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच के घनिष्ठ संबंधों को याद किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 60 के दशक के मध्य तक, घाना और अफ्रीकी राजनीति पर क्वामे नक्रूमा का दबदबा था।

विज्ञापन


घाना और अफ्रीकी राजनीति पर क्वामे नक्रूमा का दबदबा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके बहुत मधुर संबंध थे, जो मार्च, 1957 में घाना के स्वतंत्र होने से भी पहले बने थे। अकरा में एक प्रमुख सड़क जिस पर इंडिया हाउस स्थित है, उसका नाम नेहरू के नाम पर है, जबकि नई दिल्ली में राजनयिक एन्क्लेव का नाम क्वामे नक्रूमा मार्ग है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Foreign Visit Photos: घाना पहुंचते ही प्रधानमंत्री भारतवंशियों से मिले; बच्चों से खास लगाव... तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


66 साल पहले भारत आए थे नक्रूमा; बंगलुरू-मैसूर में पांच दिन रहे
नक्रूमा 22 दिसंबर, 1958 से 8 जनवरी, 1959 तक भारत दौरे पर थे। वह नई दिल्ली, मुंबई, नांगल, चंडीगढ़, झांसी, आगरा, बंगलुरू, मैसूर और पुणे में रहे थे। अकेले बंगलुरू और मैसूर में उन्होंने पांच दिन बिताए थे। रमेश ने बताया कि नक्रूमा ने ट्रॉम्बे परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, भाखड़ा नांगल बांध और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का विशेष दौरा भी किया।


प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया
बता दें कि पीएम मोदी ने भी घाना का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने के बाद दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया। घाना में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है... मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।' 

ये भी पढ़ें- Prez Mahama Confered PM Modi: घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित

सम्मान भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं। मैं यह पुरस्कार हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं तथा भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed