फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Updates: Rain wreaks havoc in Kerala, three dead so far; Red alert in Kannur-Kasaragod districts

Monsoon Alert: महाराष्ट्र के बाद केरल में बारिश का कहर, अब तक तीन की मौत; कन्नूर-कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट

Fri, 07 Jul 2023 08:01 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि अबतक हजारों की संख्या में लोगों को 112 राहत शिविरों में पहुंचा गया है। भारी बारिश के कारण अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Monsoon Updates: Rain wreaks havoc in Kerala, three dead so far; Red alert in Kannur-Kasaragod districts
केरल में भारी बारिश का कहर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसमें अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। भारी बारिश के कारण राज्य की दो नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है, जिस वजह से अधिकारियों ने लोगों को समुद्र या नदियों के पास न जाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


केरल में भारी बारिश का कहर
भारतीय मौसम विभाग ने कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से राज्य में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई है, जिससे कई सारे घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। दक्षिणी कन्नड़ और उडुपी में भी बाढ़ आने की संभावना है। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि अबतक हजारों की संख्या में लोगों को 112 राहत शिविरों में पहुंचा गया है। भारी बारिश के कारण अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है। 


केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद केंद्रीय जल आयोग ने कई नदियों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मध्य और दक्षिणी केरल से होकर बहने वाली पंबा और मणिमाला नदीं भी अपने खतरे के निशान को पार कर गई है। चार जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। राज्य में कल यानी की शनिवार को कम बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद रेड और ऑरेंज अलर्ट हटाया दिया जाएगा। 

केरल के अलावा गोवा में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार की शाम दक्षिणी गोवा के नक्वेरी बेतुल गांव में एक महिला धान की खेत में काम करने के दौरान बाढ़ के पानी में बह गई। वहीं दूसरी महिला ने पेड़ को पकड़कर अपनी जान बजाने में कामयाब रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed