फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Rainfall Prediction for These Areas Monsoon Update, Barish Kab Hogi News in Hindi

Weather Update Today: देश के बचे हिस्से भी जल्द तर होंगे, जानिए कौन-कौन से राज्यों में होगी बारिश

Sun, 26 Jun 2022 07:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Jun 2022 07:44 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले तीन चार दिनों से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना बंद हो गया था। इसी वजह से मानसून ठिठक गया था।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Rainfall Prediction for These Areas Monsoon Update, Barish Kab Hogi News in Hindi
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

उमस व हल्की गर्मी से परेशान उत्तर पश्चिमी भारत के लोगों को दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द तर करने वाला है। एक बार फिर मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में देश के बचे हिस्सों को भी अमृत बूंदें बरसाकर राहत पहुंचाएगा। यह दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर समेत देश के कई हिस्सों में पहले ही दस्तक दे चुका है। 

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले तीन चार दिनों से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना बंद हो गया था। इसी वजह से मानसून ठिठक गया था। इस कारण देश के कई राज्यों में उमस से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन 26-27 जून से यह फिर चाल पकड़ लेगा। 
विज्ञापन


6 जुलाई तक पूरे देश में छाएगा
मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून से 6 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाएगा। अब यह गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के बचे इलाकों में पहुंचेगा और 6 जुलाई तक उत्तर पश्चिम भारत के सभी हिस्सों को कवर कर लेगा। दिल्ली में इसी सप्ताह यह दस्तक दे सकता है। इसके पहले हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को मानसून लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में दस्तक दे देगा। लखनऊ समेत कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली के गिरने की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में यहां हुई वर्षा

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान तटीय महाराष्ट्र, कर्नाटक तट, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • तटीय ओडिशा, बिहार, झारखंड पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
  • पूर्वी असम, दक्षिण गुजरात और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • शेष पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई।


आज यहां हो सकती है वर्षा

  • दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र तट, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम तो कहीं कहीं भारी बारिश संभव।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 
  • उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।


अगले पांच दिनों में यहां बारिश के आसार

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है। 
  • 26, 28 व 29 जून को ओडिशा, 26-29 जून को बिहार और 28-29 को झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
  • 26 से 29 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी यूपी तथा 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed