फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update: Heavy rain in barmer rajasthan, know weather update in Delhi NCR, Bihar, Jharkhand, Odisha and west Bengal News in Hindi

Monsoon Update: राजस्थान में जमकर बरसे बदरा, बस दो दिन का इंतजार फिर मिलेगी गर्मी से राहत, जानें आपके इलाके में कब होगी बारिश 

Tue, 14 Jun 2022 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 09:20 AM IST
सार

राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। यहां 16 व 17 जून को मानसून की पहली बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Monsoon Update: Heavy rain in barmer rajasthan, know weather update in Delhi NCR, Bihar, Jharkhand, Odisha and west Bengal News in Hindi
बाड़मेर में तेज बहाव के साथ आए पानी में कई वाहन बहते नजर आए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां लू कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री के ऊपर जाकर सितम ढा रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों में लू की स्थिति खत्म होगी और धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


राजस्थान में शुरू हुई बारिश 
भीषण गर्मी के बीच मानसून ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। बारिश का आलम यह रहा कि कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और गाड़ियां तक पानी में डूब गईं। यहां शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश व तेज हवा की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


कहां- कब होगी बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। यहां 16 व 17 जून को मानसून की पहली बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा असम व मेघालय में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बिहार, झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में 14 से 16 जून तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इस सप्ताह गिरेगा तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार (15 जून) से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हल्की बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहेगा। इस कारण से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान शुक्रवार से लुढ़कना शुरू होगा और सप्ताह के अंत में यह 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 


हिमाचल में 15 जून से बारिश की संभावना 
हिमाचल में 20 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि दक्षिण भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 20 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed