खुशखबरी: केरल में 28 मई तक दस्तक देगा मानसून
- मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट का दावा
- 1 जुलाई को दिल्ली और 12 जुलाई को जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि केरल में मानसून सामान्य से दो से तीन दिन पहले यानी 28 से 30 मई के बीच आ जाएगा। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून को आता है।
मौसम के मौजूदा हालात बेहतर मानसून की ओर इशारा कर रहे हैं। मौसम विभाग और सरकार की तरफ से भी बेहतर मानसून का अनुमान व्यक्त किया गया है। मानसून 1 जुलाई को नई दिल्ली और 12 जुलाई को जैसलमेर पहुंचने की संभावना है। कोलकाता में मानसून की बारिश 10 जून से और मुंबई में 12 जून से होने की संभावना जताई गई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 से 20 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचेगा। इसके 28 से 30 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल मौसम के जो हालात हैं वे अच्छे मानसून के संकेत दे रहे हैं। इसकी शुरुआत भी धमाकेदार होने की उम्मीद जताई गई है।
फिलहाल गर्मी से निजात नहीं
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास रहा।
राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में भी तापमान 40 से ऊपर रहा। यूपी के बांदा में तापमान 44.4 दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के हिसार में तापमान 44.3 डिग्री रहा।
पश्चिमी यूपी में कुछ जगह बारिश की सूचना है। दिल्ली में पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बिजली गिरने से यहां कई लोगों की जान चली गई।