फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon to cover 90% of the country till 4 July 

चार जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से को कवर कर लेगा मानसून, 21 को पहुंचेगा महाराष्ट्र

Tue, 18 Jun 2019 12:52 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Monsoon to cover 90% of the country till 4 July 
फाइल फोटो - फोटो : mansoon
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि दक्षिणी प्रायद्वीप पर चक्रवात ‘वायु’ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के 21 जून को महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। बहुप्रतीक्षित मानसून दक्षिण कोंकण और गोवा में 21 तो पूरे महाराष्ट्र में 24 या 25 जून को छाएगा। साथ ही मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


पुणे स्थित मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के पूरे महाराष्ट्र को कवर करने की संभावना है। मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे सूखे इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में अभी भारी जल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। विभाग के अनुसार, अरब सागर में उठे चक्रवात वायु के कारण मानसून में देरी हुई है और इसका असर खत्म होने के बाद अब मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी का कहना है कि देरी के बावजूद मानसून के इस महीने के अंत तक कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के बाकी हिस्सों, ओडिशा और पूर्वोत्तर में पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि ‘वायु’ के असर के खत्म होने के साथ ही मंगलवार को गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र तथा पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उनके अनुसार, सोमवार को गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मानसून अगले हफ्ते मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। उत्तरी सिक्किम में बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुंबई, दक्षिण कोंकण में अगले दो दिन में होगी बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को अगले दो दिन में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश और दक्षिण कोंकण में इसी दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश, मध्य महाराष्ट्र के इलाकों और विदर्भ में कम से मध्यम बारिश की संभावना है। 

वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे और कई जगहों पर धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गरमी से थोड़ी राहत मिली। शिमला, धर्मशाला, डलहौजी समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

रोहतांग, पांगी और भरमौर में हिमपात भी हुआ। गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मानसून अगले हफ्ते मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। उत्तरी सिक्किम में बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed