Monsoon Session: लोकसभा स्पीकर ने 16 और राज्यसभा अध्यक्ष ने 17 को बुलाई सर्वदलीय बैठक, नायडू का आखिरी सत्र
सूत्रों ने कहा कि नायडू ने 17 जुलाई को शाम छह बजे बैठक बुलाई है और सुचारू सत्र के लिए विभिन्न दलों का समर्थन मांगा जाएगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक चलेगा।
विस्तार
सूत्रों ने कहा कि नायडू ने 17 जुलाई को शाम छह बजे बैठक बुलाई है और सुचारू सत्र के लिए विभिन्न दलों का समर्थन मांगा जाएगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक चलेगा।
राज्यसभा स्पीकर एम.वेंकैया नायडू का आखिरी सत्र
नायडू का यह आखिरी सत्र भी होगा क्योंकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।
लोकसभा स्पीकर ने 16 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष दोनों ने अभी तक उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी 16 जुलाई को शाम 4 बजे संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
अमर्यादित शब्द को हटाना सभापीठ के अधिकार क्षेत्र में: सूत्र
समाचार एजेंसी एएनआई ने लोकसभा के सूत्रों के हवाले से बताया है कि यदि ऐसे शब्द बोले गए हैं जो सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं तो यह सभापीठ के अधिकार क्षेत्र में है कि वह इसे संसद या विधानसभा से हटा दें।
Lok Sabha Speaker Om Birla calls all-party meeting ahead of #MonsoonSession of Parliament, at 4pm on 16th July.
— ANI (@ANI) July 13, 2022
(File pic) pic.twitter.com/165PC2USmu