फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session of Parliament from tomorrow likely to be stormy

मानसून सत्र: मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धाजंलि देकर लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

Mon, 17 Jul 2017 11:35 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jul 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
 Monsoon session of Parliament from tomorrow likely to be stormy

संसद का मानसून का सत्र सोमवार को शुरू हो गया है और  पहले दिन अमरनाथ में आतंकियों के हाथों मारे गए यात्रियों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित हो घी है।बता दें कि विपक्ष  मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

विज्ञापन


भीड़ और गौ रक्षकों की बढ़ती हिंसा, कश्मीर की स्थिति और सीमा पर चीन के साथ तनातनी का मुद्दा उठाकर संयुक्त विपक्ष सरकार की परेशानी बढ़ाने के लिए तैयार है। मानसून सत्र के शुरू होते ही विपक्ष के नेता संसद में मिले और उन्होंने बैठक भी की।
विज्ञापन

 



11 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में जीएसटी के परिणामों, कृषि संकट और पाकिस्तान के खिलाफ नीति जैसे कुछ अन्य मुख्य मुद्दों पर भी गर्मागर्म बहस होने की आशंका दिख रही है। वहीं कुछ पार्टियां गोहत्या पर लगे प्रतिबंध की अधिसूचना के मुद्दे को उठा सकती हैं, और इस संबंध में सरकार से स्पष्टीकरण की भी मांग कर सकती हैं।


सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हम सरकार से जवाब मांगेंगे कि वह गौ रक्षकों और भीड़ की हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। ऐसी घटनाएं देश के सामाजिक सौहार्द और ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रही हैं।

वहीं सरकार अपनी तरफ से मुख्य विधेयकों को पारित कराने के लिए विपक्ष से सहयोग की मांग कर रही है। संसद में लगभग दो दर्जन विधेयक पारित होने हैं जिनके लिए लगभग 20 बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed